Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur illegal Gun Factory : फतेहपुर पुलिस ने 'ज़मीन से खोद निकाला' अवैध असलहों का ज़खीरा, पाँच गिरफ्तार

Fatehpur illegal Gun Factory : फतेहपुर पुलिस ने 'ज़मीन से खोद निकाला' अवैध असलहों का ज़खीरा, पाँच गिरफ्तार
घटना की जानकारी देते एसपी व एएसपी

फतेहपुर पुलिस ( Fatehpur Police News ) को बड़ी सफलता हाँथ लगी है, एक बड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री ( illegal Gun Factory ) का सुल्तानपुर घोष, खागा औऱ सर्विलांस टीम ने खुलासा किया है, निर्माता, सप्लायर औऱ खरीददारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Fatehpur News : फतेहपुर पुलिस एक बड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है. असलहा बनाने वाले सहित असलहों के सप्लायर, खरीददार सहित पाँच लोग गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी ( IPS Rajesh Kumar Singh ) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम से रूबरू कराया.

उन्होंने बताया कि इन असलहों का प्रयोग आने वाले निकाय चुनाव में होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था. खुलासा करने वाली पुलिस औऱ सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए एसपी ने इस गुडवर्क के लिए 25 हजार के नगद इनाम की घोषणा की. 

जमीन के अंदर बनाता था असलहे..

सुल्तानपुर घोष थाना ( Sultanpur Ghosh Thana News ) क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की.यहाँ के रहने वाले लालमन विश्वकर्मा को पुलिस ने रंगे हांथों गिरफ्तार किया.वह अपने घर के कमरे में गड्ढा खोदकर उसके अंदर अवैध असला फैक्ट्री का संचालन करता था. Fatehpur Illegal Gun Factory Sultanpur Ghosh Thana

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन के अंदर इस लिए असलहों का निर्माण करता था, ताकि आवाज बाहर न जा सके.दिखावे के लिए बाहर लोहे का कारखाना चलाता था. पुलिस ने लालमन के साथी ओम प्रकाश को भी गिरफ्तार किया है वह तमंचा बनाने के साथ-साथ सप्लायर की भूमिका निभाता था.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

खरीददार भी पकड़े गए..

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

आरोपियों की सूचना पर खागा कोतवाल ने सर्विलांस टीम की मदद से असलहा खरीदने वाले रूपचंद उर्फ बाबा, मोतीलाल, आनंद कुमार निवासी नई बाजार थाना खागा को गिरफ्तार किया. पांचों आरोपियों के पास से 15 तमंचे, तीन अद्धी, एक सिंगल बैरल बंदूक, भट्ठी, अर्धनिर्मित तमंचे व उपकरण बरामद किये है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us