Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Nikay Chunav 2023 : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने कराया नामांकन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित कई नेता रहे मौजूद

Fatehpur Nikay Chunav 2023 : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने कराया नामांकन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित कई नेता रहे मौजूद
फतेहपुर सदर सीट से नामांकन पत्र दाखिल करते प्रमोद द्विवेदी

Fatehpur BJP Nomination : फतेहपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आख़िरी दिन भाजपा प्रत्याशियों ने अपना पत्र दाख़िल कराया,सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी के नामांकन के दौरान यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट से बीजेपी नेता प्रमोद द्विवेदी ने कराया नामांकन
  • फतेहपुर में नामांकन के दौरान कैबिटेट मिनिस्टर राकेश सचान रहे मौजूद
  • भाजपा के लिए सदर सीट है बेहद ख़ास हो सकता जबरदस्त घमासान

Fatehpur Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने यूपी में हो रहे निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची ठीक नामांकन के आख़िरी दिन से पहले रविवार को जारी करते हुए कई दावेदारों के मनसूबे में पानी फेर दिया तो कई दावेदार पार्टी के आंतरिक गुटबाजी का शिकार हो गए. वहीं जनपद फतेहपुर की बात करें तो सोमवार को भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तहसील से नामांकन पत्र दाखिल किया है

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी में प्रमोद ने दाख़िल किया पर्चा..

फतेहपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को मैदान में उतारा है. नामांकन के आख़िरी दिन कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,पूर्व विधायक करन सिंह पटेल,धनंजय द्विवेदी और पंकज त्रिपाठी सहित नेताओं की मौजूदगी में प्रमोद द्विवेदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

फतेहपुर नगर पालिका भाजपा के लिए क्यों है बेहद ख़ास..

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

भाजपा के लिए फतेहपुर सीट बेहद ख़ास मानी जाती है. राजकुमारी लोधी के बाद अभी तक बीजेपी को इस सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी. निवर्तमान अध्यक्ष नज़ाकत खातून भी सपा के टिकट पर विजयी हुईं थीं. इस बार के निकाय चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशी के तौर पर हाजी रजा का टिकट काटते हुए राजकुमार मौर्या पर भरोसा जताया है वहीं भाजपा ने प्रमोद द्विवेदी को मैदान में उतारा है

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us