Fatehpur News : फतेहपुर में यादव महासभा ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
On
मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को फतेहपुर में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया. इस भोज में बड़ी संख्या में जिले भर से यादव समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.
Fatehpur News : फतेहपुर में मकर संक्रांति के मौके पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया. रविवार को सैनिक गेस्ट हाउस बाईपास में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरसिंह के नेतृत्व में सैनिक गेस्ट हाउस में खिचड़ी भोज आयोजन किया गया.
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में जगनायक सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने शिरकत की.प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव सहित अतिथियों का जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव व शहर अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव व जिले के अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
