
UPSC 2020 Topper:आसान नहीं होता जागृति अवस्थी बनना पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी Jagriti Awasthi Biography
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 (UPSC Result 2020) का रिजल्ट जारी हो गया है।महिला संवर्ग में प्रथम स्थान औऱ आल इंडिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आईं जागृति अवस्थी (UPSC Topper Jagriti Awasthi) के सफलता की हर ओर चर्चा हो रही है.आइए जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी. UPSC 2020 Topper Success Story In Hindi
UPSC Topper Jagriti Awasthi:देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा 2020 का फाइनल रिजल्ट (UPSC 2020 Result) शुक्रवार को जारी किया गया है।इस साल कुल 764 उम्मीदवार सफल हुए हैं।आल इंडिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आई मूल रूप से यूपी के फतेहपुर (Fatehpur Jagriti Awasthi) की रहने वाली जागृति अवस्थी की चर्चा पूरे देश में हो रही है।आइए जानते हैं उनको इस मुक़ाम तक पहुँचने के लिए कैसा संघर्ष करना पड़ा है। Fatehpur News

जागृति अवस्थी का वर्तमान हाल मुक़ाम भोपाल (Jagriti Awasthi Bhopal) मध्यप्रदेश है।हालांकि यदि मूल निवास स्थान की बात की जाए तो वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur Jagriti Awasthi) जनपद के बिंदकी तहसील अन्तर्गत अमौली विकास खण्ड का नसेनियाँ गाँव है।यहाँ के रहने वाले स्व महावीर अवस्थी पेशे से शिक्षक थे उनके चार बेटे योगेश अवस्थी, केशव अवस्थी, सुरेश चन्द्र अवस्थी, अवधेश चन्द्र अवस्थी हैं।इनमें योगेश औऱ केशव प्रवक्ता हैं।सुरेश चंद्र अवस्थी जागृति के पिता हैं।छोटे भाई अवधेश अवस्थी 2005 से 2020 तक लगातार तीन पंचवर्षीय नसेनिया गाँव के ग्राम प्रधान रहें हैं।UPSC Topper Jagriti Awasthi Biography



घर में बन्द हो गई थी टीवी..

अपने भाई सुयश अवस्थी के बारे में जागृति कहती हैं कि भाई ने उस वक्त हिम्मत दी जब मैंने भेल की नौकरी से इस्तीफ़ा देने का मन बनाया।भाई ने हौसला दिया कि यदि आप इसको छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं तो बेशक नौकरी से इस्तीफा दे दीजिए।वह कहती हैं कि क्योंकि ऐसे निर्णय लेना हर किसी के लिए मुश्किल भरा होता है। Jagriti Awasthi Biography
जागृति का सक्सेस मंत्र.. Jagriti Awasthi Success Story
जागृति बताती हैं कि रोजाना आठ से दस घण्टे पढ़ाई की सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई।साथ ही जितना पढ़ो उसकी प्रक्टिस बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि सिविल सेवा तैयारी के लिए पढ़ाई का कांटीन्यू होना बहुत जरूरी है।जागृति ने वैकल्पिक विषय मे समाजशास्त्र लिया था। Fatehpur Jagriti Awasthi News
