Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दिनदहाड़े लापता हो गया युवक ! तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, फाइनेंस कंपनी में काम करता था प्रदीप सिंह चौहान

Fatehpur News: फतेहपुर में दिनदहाड़े लापता हो गया युवक ! तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, फाइनेंस कंपनी में काम करता था प्रदीप सिंह चौहान
फतेहपुर के चुरियानी सामयाना का प्रदीप सिंह शहर से लापता : फाइल फोटो

Fatehpur UP News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी सामियाना का रहने वाला युवक प्रदीप सिंह चौहान शहर से अचानक लापता हो गया. तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने कहा युवक की खोजबीज जारी है एसओजी की टीम भी जांच कर रही है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के चुरियानी सामयाना का प्रदीप सिंह चौहान तीन दिन से लापता
  • फतेहपुर की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है प्रदीप सिंह
  • सदर कोतवाली की पुलिस सहित एसओजी भी जांच में जुटी

Fatehpur Pradeep Singh Chauhan News: यूपी के फतेहपुर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करने वाला युवक अचानक शहर से लापता हो गया. गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी सामयाना के रहने वाले प्रदीप सिंह चौहान के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन तीन दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस ने कहा है कि खोजबीन जारी है एसओजी की टीम भी जांच कर रही है. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

फाइनेंस कंपनी में काम करता था प्रदीप सिंह (Fatehpur News)

गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी सामयाना का रहने वाला प्रदीप सिंह चौहान (28) पुत्र रणधीर सिंह फतेहपुर में चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. प्रदीप के चाचा शिवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर से ऑफिस के काम से शहर गया था दोपहर में उसने बात भी की थी लेकिन जब शाम करीब 7 बजे उससे संपर्क किया गया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था.

शिवदीप बताते हैं कि जब फाइनेंस कंपनी में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की प्रदीप करीब 6 बजे नउवाबाग के पास किस्त के लिए गया था उस समय उससे आखिरी बार बात हुई थी. बताया जा रहा है कि गुरुवार को कंपनी के कर्मचारी जब नउवाबाग के उस घर गए तो उन्होंने पाया कि प्रदीप की गाड़ी उसी घर में खड़ी है और वो पेट्रोल लेने के लिए पास के पेट्रोल पंप गया था उसके बाद लौटा नहीं है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

तीन दिन से लापता प्रदीप का अब तक नहीं चला पता (Fatehpur News)

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

चुनियानी सामयाना के रहने वाले प्रदीप के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का इसलिए रिपोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सदर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी रामाशीष जानकारी देते हुए बताते हैं कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज में नउवाबाग के आस पास प्रदीप को देखा गया है. उन्होंने कहा कि लखनऊ बाईपास के आस पास भी सीसीटीवी फुटेज खखाले जा रहे हैं कई जगह कैमरे ना लगे होने की वजह से ये पता नहीं लग पा रहा है की आखिर को कहां गया. रामाशीष कहते हैं कि एसओजी की टीम भी इस पूरे मामले में जांच कर रही है जल्द ही युवक की खोज कर ली जाएगी

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us