Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में भी मैनपुरी जैसी घटना मंचन के दौरान हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत

Fatehpur News : फतेहपुर में भी मैनपुरी जैसी घटना मंचन के दौरान हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत

हाल ही में मैनपुरी ज़िले से एक घटना सामने आई थी, जहाँ गणेश उत्सव के दौरान हनुमान बने व्यक्ति की डांस करते करते अचानक मौत हो गई थी, ठीक उसी तरह का मामला फतेहपुर ( Fatehpur Hanuman Death Case ) से सामने आया है, यहाँ भी नवरात्र कार्यक्रम के दौरान हनुमान बने कलाकार की अचानक मौत हो गई है.

Fatehpur News : पिछले कुछ समय से एकाएक हो रही लोगों की मौत से हर कोई दहशत में आ गया है. इन सब मौत के मामलों में वजह कार्डिक अरेस्ट, हार्ट अटैक, हार्ट फेल होना बताया जा रहा है.

पिछले दिनों मैनपुरी जिले से रोगंटे खड़े कर देने वाला मौत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे गणेश उत्सव के दौरान हनुमान ( Mainpuri Hanuman Artist Death News ) का मंचन कर रहे रवि नाम के कलाकार की डांस के दौरान अचानक मौत हो गई थी. उसके पहले बरेली से भी ऐसा ही मामला आया था, जहाँ अपने जन्मदिन के मौके पर होटल में डांस कर रहे व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

ठीक वैसा ही मामला अब फतेहपुर ( Fatehpur Hanuman Artist Death News ) जिले से सामने आया है, जहाँ नवरात्रि पूजा महोत्सव के दौरान हनुमान का रोल कर रहे एक कलाकार की भी डांस के दौरान अचानक मौत हो जाती है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नवरात्रि दुर्गा पंडाल में जगराते का कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम में गांव के ही रामस्वरूप (50) पुत्र नत्थू हनुमान जी का अभिनय कर रहे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

कार्यक्रम में पूँछ में आग लगाकर कलाकारी हो रही थी.साउंड में गाना बज रहा था. हनुमान बने कलाकार की पूंछ पर आग लगा दी गई. वह डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. Fatehpur Hanuman Artist Death Video 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

बस डांस करते करते ही अचानक उनके पैर रुके औऱ वह स्टेज से नीचे आ गिरे.आस पास मौजूद दर्शक तुरन्त उनके पास पहुँचें.अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने प्रथम द्रष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us