Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के एक औऱ दरोग़ा पर रिश्वत का आरोप महिला ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित महिला

फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (दरोग़ा) पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है.पीड़ित महिला ने दरोग़ा की एसपी से शिकायत की है.

Fatehpur News:'दाम के बदले काम' वाली परम्परा पुलिस में बहुत पुरानी है.ऐसा कहा जाता है कि आपको यदि पुलिस से न्याय चाहिए तो उसकी फ़ीस आपको चुकता करना पड़ेगा.लेकिन यहां भी एक पेंच है, यदि दूसरे पक्ष ने उसी काम की ज्यादा फ़ीस चुका दी तो फिर पुलिस दूसरे पक्ष की सुनेगी औऱ आपका दी गई फ़ीस जो  डूबेगी सो अलग.

ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले के हुसैनगंज थाने से सामने आया है. जहाँ ख़ाकी की ज्यादती का शिकार हुई ग़रीब महिला अब न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रही है.

क्या है पूरा मामला..

मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा मजरे गनेशपुर गाँव का है.यहाँ की रहने वाली कुसमा देवी पत्नी हीरा लाल ने बताया कि उसकी ज़मीन पर परिवार के ही नरेश पुत्र रामसजीवन ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है.हुसैनगंज थाने में शिकायत की थी.थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) उपदेश कुमार ने दस हज़ार रुपए की बात कही.कहा कि-'तुम्हारा काम तभी होगा जब 10 हज़ार दोगी.' 

Read More: Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने 10 हज़ार रुपए दरोग़ा को दे दिए. जिसके बाद दरोग़ा ने जमीन पर कब्ज़ा दिला दिया.अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर टीन डाल लिया. इसी बीच 24 अगस्त को दरोगा ने फिर से थाने में बुलाया औऱ विपक्षियों से समझौता करने का दबाव बनाया कहा कि यह जमीन दूसरे पक्ष को दे दो.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

कुसमा देवी ने बताया कि इस पर वह तैयार नहीं हुई.दरोग़ा परेशान करने लगा.बीते 26 अगस्त को दरोग़ा की शिकायत एसपी से की थी. जिसके बाद उपदेश दरोग़ा झल्ला गया. 28 अगस्त को उसने मौक़े पर पहुँचकर मेरी निर्माणाधीन दीवार टीन सब गिरा दिया.औऱ गन्दी गन्दी गालियां दी.

Read More: UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

महिला ने कहा कि अब हिम्मत कर के फिर से पुलिस अधीक्षक से दरोग़ा की शिकायत की है.महिला ने कहा कि अब एसपी से ही न्याय की उम्मीद है.

01 Sep 2022 By Shubham Mishra

Fatehpur News: फतेहपुर के एक औऱ दरोग़ा पर रिश्वत का आरोप महिला ने एसपी से की शिकायत

Fatehpur News:'दाम के बदले काम' वाली परम्परा पुलिस में बहुत पुरानी है.ऐसा कहा जाता है कि आपको यदि पुलिस से न्याय चाहिए तो उसकी फ़ीस आपको चुकता करना पड़ेगा.लेकिन यहां भी एक पेंच है, यदि दूसरे पक्ष ने उसी काम की ज्यादा फ़ीस चुका दी तो फिर पुलिस दूसरे पक्ष की सुनेगी औऱ आपका दी गई फ़ीस जो  डूबेगी सो अलग.

ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले के हुसैनगंज थाने से सामने आया है. जहाँ ख़ाकी की ज्यादती का शिकार हुई ग़रीब महिला अब न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रही है.

क्या है पूरा मामला..

मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा मजरे गनेशपुर गाँव का है.यहाँ की रहने वाली कुसमा देवी पत्नी हीरा लाल ने बताया कि उसकी ज़मीन पर परिवार के ही नरेश पुत्र रामसजीवन ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है.हुसैनगंज थाने में शिकायत की थी.थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) उपदेश कुमार ने दस हज़ार रुपए की बात कही.कहा कि-'तुम्हारा काम तभी होगा जब 10 हज़ार दोगी.' 

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने 10 हज़ार रुपए दरोग़ा को दे दिए. जिसके बाद दरोग़ा ने जमीन पर कब्ज़ा दिला दिया.अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर टीन डाल लिया. इसी बीच 24 अगस्त को दरोगा ने फिर से थाने में बुलाया औऱ विपक्षियों से समझौता करने का दबाव बनाया कहा कि यह जमीन दूसरे पक्ष को दे दो.

कुसमा देवी ने बताया कि इस पर वह तैयार नहीं हुई.दरोग़ा परेशान करने लगा.बीते 26 अगस्त को दरोग़ा की शिकायत एसपी से की थी. जिसके बाद उपदेश दरोग़ा झल्ला गया. 28 अगस्त को उसने मौक़े पर पहुँचकर मेरी निर्माणाधीन दीवार टीन सब गिरा दिया.औऱ गन्दी गन्दी गालियां दी.

महिला ने कहा कि अब हिम्मत कर के फिर से पुलिस अधीक्षक से दरोग़ा की शिकायत की है.महिला ने कहा कि अब एसपी से ही न्याय की उम्मीद है.

Tags:

Latest News

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
26 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर...
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर

Follow Us