Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर के इस गांव में चल गया बुलडोजर तोड़ दिए गए दर्जन भर मकान.प्रधान पर आरोप.!

Fatehpur News : फतेहपुर के इस गांव में चल गया बुलडोजर तोड़ दिए गए दर्जन भर मकान.प्रधान पर आरोप.!
Fatehpur News

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के ऊपर आरोप है कि बिना नोटिस और सरकारी आदेश के प्रधान ने बुलडोजर से ग्रामीणों के घरों में तोड़ फोड़ की है. बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुँचें ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की है.


हाईलाइट्स

  • ग्रामीणों के घरों में चला बुलडोजर..
  • बिना नोटिस छतिग्रस्त किए गए मकान..
  • सड़क निर्माण के दौरान तोड़े गए घर..

Fatehpur News : गुरुवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुँचें ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई. मामला मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर ग्राम सभा का है.

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस या सरकारी आदेश के उनके घरों पर ग्राम प्रधान ने जेसीबी से तोड़फोड़ करवा दी है.विरोध करने पर प्रधान और उसके समर्थकों ने महिलाओं से गाली गलौज कर अभद्रता की.ग्रामीणों ने मामले की शिकायत थाने में भी की लेकिन कोई सुनवाई न हुई जिसके बादकलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिकायती पत्र एसडीएम को दिया है.

ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने को एक उपमुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताता है और गांव में खुलेआम दबंगई करता है.गाँव में पीडब्ल्यूडी से रोड का निर्माण हो रहा है. चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और उनके एक दर्जन साथी 13 मार्च की शाम जेसीबी लेकर बिना नोटिस और बिना किसी अधिकारी और आदेश के रोड किनारे के घरों में तोड़ फोड़ करने लगे.

पीड़ितों ने डीएम से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत कर्ता राजेन्द्र प्रसाद, अंकित सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश कुमार, गुलाब सिंह, शिव सिंह, रोहित, अरुण, योगेंद्र के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

ग्राम प्रधान ने क्या कहा..

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

अपने ऊपर लगे आरोपों पर ग्राम प्रधान कुलदीप मौर्या ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं, गांव वालों की सहमति से ही रोड किनारे नाली निर्माण के लिए दो,तीन घरों के चुबतरो को तोड़ा गया है. किसी का मकान नहीं तोड़ा गया है. ब्लाक स्तर से मामले की जांच हो चुकी है. पूरा गांव उनके साथ है. दो चार विपक्षी लोग गांव के विकास में रोड़ा बन रहे हैं. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us