Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Mausam News : मौसम लेगा करवट किसानों की चिंता बढ़ी जानें फतेहपुर में बारिश की अपडेट

Fatehpur Mausam News : सांकेतिक फ़ोटो

मौसम बदलने वाला है कृषि मौसम वैज्ञानिक की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है आने वाले दिनों में फतेहपुर में कैसा रहेगा मौसम पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

हाईलाइट्स

  • मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान..
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..
  • 9 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच जनपद में होगी बारिश..

Fatehpur Mausam News : मौसम में बदलाव की आहट से किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. गेंहू कटाई और कतराई का काम तेज़ी से चल रहा है. यदि बारिश हो गई तो पकी फसल के खराब होने का खतरा है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से फतेहपुर जिले में अगले 5 दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिनांक 09 से 13 अप्रैल के बीच में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण दिनांक 10 अप्रैल को स्थानीय स्तर पर तेज़ हवा के साथ छिटपुट बुंदाबांदी की संभावना रहेंगी.

कृषि मौसम वैज्ञानिक वसीम खान के मुताबिक अधिकतम तापमान 35.0 से 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 से 21.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा. हवा की दिशा ज्यादातर उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होगी और हवा की गति सामान्य बने रहने की संभावना है.

पूरे प्रदेश की बात करें तो अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मार्च महीने के आखिर में और अप्रैल महीने की शुरुआत में हुई बारिश की वजह से लोगों गर्मी से काफी रात मिली थी. लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है. दिन के वक्त तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. जिसके कारण गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है. वहीं अब एक बार फिर से अगले पांच दिनों कई हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

08 Apr 2023 By Shubham Mishra

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल
फतेहपुर के रतनसेनपुर गौती गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मंगलवार को दो पक्षों...
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले
Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Follow Us