
Fatehpur German Citizen : फतेहपुर में जर्मन नागरिक ने पीएम मोदी अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
यूपी के फतेहपुर में जर्मन नागरिक अशफाक अख्तर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है
हाईलाइट्स
- फतेहपुर में जर्मन नागरिक ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर की थी अभद्र टिप्पणी
- फतेहपुर के सैय्यदवाड़ा मुहल्ले का मूलरूप से रहने वाला है जर्मन नागरिक अशफाक अख्तर
- फेसबुक पर पीएम मोदी और शाह पर अभद्र टिप्पणी प्रसारित करने का लगा आरोप
Fatehpur German Citizen Hate Speech Case : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक जर्मन नागरिक द्वारा सोसल मीडिया फेसबुक के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है उसके पास से प्रवासी भारतीय नागरिक कार्ड मोबाइल यूरोपिक यूनियन रेजपास पासपोर्ट सहित मोबाइल फोन बरामद किया है.
कौन है जर्मन नागरिक अशफाक अख्तर जिसने मोदी और शाह पर अभद्र टिप्पणी प्रसारित की है

जर्मनी से ईद पहले अपने परिवार से मिलने फतेहपुर आया था अशफ़ाक तभी उसने फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर प्रसारित किया था पोस्ट वायरल होने के बाद इसकी जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को हुई तो आननफानन में पुलिस ने खोजबीन की गुरुवार को लाला बाजार से अशफ़ाक को हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया. कई लोग इसे निकाय चुनाव से जोड़कर कर भी देख रहे हैं
