Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की Flipkart एजेंसी में लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, Chitrakoot से बरामद हुए 18 लाख

Fatehpur News: फतेहपुर की Flipkart एजेंसी में लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, Chitrakoot से बरामद हुए 18 लाख
फतेहपुर फ्लिपकार्ट एजेंसी में लूट

फतेहपुर (Fatehpur) के फ्लिपकार्ट (Flipkart) एजेंसी में बीती रात डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के एक साथी को पुलिस ने लूट के रुपयों के साथ चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी फ्लिपकार्ट की एजेंसी में काम करता था. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Flipkart Agency Robbery Loot News In Hindi Today)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार रात फ्लिपकार्ट एजेंसी से खुलेआम बंदूक के बल पर 18 लाख 81 हज़ार की लूट के एक आरोपी को पुलिस ने चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिए है. छापेमारी के दौरान लूट का पैसा भी बरामद हो गया है. सीसीटीवी फुटेज और कुछ लोगों की जानकारी करने के बाद पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे थे जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही छापेमारी करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था.(Fatehpur Flipkart Agency Robbery Loot News In Hindi Today)

बताया जा रहा है की फतेहपुर पुलिस ने चित्रकूट पुलिस के साथ कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर के विकास नगर स्थित अनूप सिंह पुत्र मान सिंह के किराए के घर में छापेमारी की थी. अनूप की मां ज्ञानवती ने मीडिया को बताया की उसका बेटा दो साल से फ्लिपकार्ट कंपनी में काम कर रहा है और सोमवार को वो घर नहीं आया था. मंगलवार सुबह 6 बजे करीब एक बैग के साथ घर लौटा था और उस बैग को कमरे के टाण में फेंक कर चला गया था.

कुछ देर बाद कई गाड़ियों से पुलिस एक अन्य लडके को साथ लेके आई थी कमरे की तलाशी ली. अनूप के लाए हुए बैग को खोला तो उसमें 18 लाख रुपए और एक तमंचा बरामद हुआ जिन्हे वो साथ लेकर चली गई. आपको बतादें की अनूप मूल रूप से कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बेनौरा का रहने वाला है जो की चित्रकूट (Chitrakoot) में किराए के मकान में रहता है. पुलिस ने करीब साढ़े नौ बजे अनूप को हिरासत में ले लिया था उसके बाद अनूप के घर में छापेमारी की गई थी. जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीमें इसके बाद चित्रकूट के रेहुंटिया, खरौंध, अहिरन पुरवा सहित मालिन टंकी आदि जगहों में एक साथ छापेमारी की थी. (Fatehpur Flipkart Agency Robbery Loot News In Hindi Today)

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us