Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्य ने दिए सीसीरोडों के प्रस्ताव..बीडीओ ने तैयार कर दी झूठी सर्वे रिपोर्ट..!

UP:फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्य ने दिए सीसीरोडों के प्रस्ताव..बीडीओ ने तैयार कर दी झूठी सर्वे रिपोर्ट..!
फतेहपुर:रास्ते की स्थित सोर्स:इंद्रजीत

यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक खण्ड विकास अधिकारी पर गलत सर्वे रिपोर्ट भेजने का आरोप लगा है..इस मामले में जिला पंचायत सदस्य द्वारा जांच की मांग की गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:जनपद के खजुहा विकास खण्ड क्षेत्र का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है।यहां तैनात खण्ड विकास अधिकारी पर ग़लत सर्वे रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजते हुए जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर के इस फेमस रेस्टोरेंट पर प्रशासन ने मारा छापा..जुर्माने सहित तीन दिन के लिए बन्द..!

जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 23 सिजौली से जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला पंचायत कार्यालय फतेहपुर में जो प्रस्ताव दिए थे उनमें से दो प्रस्तावों  को खण्ड विकास अधिकारी खजुहा द्वारा अपनी सर्वे रिपोर्ट में कार्य का हो जाना दिखाया गया है। (fatehpur jila panchayat news)

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

जबकि जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत ने बताया कि जिन दो प्रस्तावो (1-धौकलपुर इंटरलॉकिंग रोड से सलदापुर सीसीरोड तक सीसी रोड निर्माण।2-भीम का डेरा मजरे भारतपुर में भगवानदीन पाल के खेत के पास इंटरलॉकिंग रोड से रामदेव निषाद के घर तक सीसीरोड निर्माण कार्य।) को खजुहा बीडीओ द्वारा मौक़े पर जाकर तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट में हो जाना दिखाया गया है।उन दोनों ही जगहों पर अब तक किसी तरह का कार्य नहीं हुआ है।दोनों जगहों की वर्तमान स्थिति की फ़ोटो भी जिला पंचायत सदस्य द्वारा सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत की गई है।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में सिग्नल लाल कर बेख़ौफ़ बदमाशों ने राजधानी सहित तीन ट्रेनों को लूटा..!

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

जिला पंचायत सदस्य ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखते हुए कहा है कि बीडीओ द्वारा प्रस्तुत की गई सर्वे रिपोर्ट की जांच कराई जाए और मेरे प्रस्तावों को झूठा साबित करने वाले बीडीओ के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाए। वहीं इस सम्बंध में बीडोओ खजुहा से दूरभाष से उनका पक्ष लेने के लिए सम्पर्क किया गया तो वह बंद बता रहा था।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us