Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सड़क हादसे में विधुत विभाग के कर्मचारी की मौत..चार माह की बेटी हुई बेसहारा!

फतेहपुर:सड़क हादसे में विधुत विभाग के कर्मचारी की मौत..चार माह की बेटी हुई बेसहारा!
रविन्द्र की फाइल फोटो

गुरुवार देर शाम थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक सड़क हादसे में विधुत विभाग के टेक्नीशियन ग्रेड दो कर्मचारी की मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: ज़िले में रफ्तार के कहर ने गुरुवार देर शाम एक और जिंदगी को अपना निवाला बना लिया।जिसके चलते चार माह की एक नवजात बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया और करीब डेढ़ बरस पहले दुल्हन बनी एक महिला विधवा हो गई।

ताजा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के NH2 के अम्बापुर का है जहां गुरुवार देर शाम एक मारुति वैगनआर कार यूपी 71AA 2808 एक ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के अगले सिरे के परखच्चे उड़ गए और कार सवार की अस्पताल लाते वक्त रास्ते मे मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुमार पाल(30) निवासी जयराम नगर सदर कोतवाली फतेहपुर टेक्नीशियन ग्रेड दो के पद पर थरियांव विधुत उपकेंद्र में तैनात थे गुरुवार को देर शाम जब वह विद्युत सर्ज चार्ज की अंतिम तिथि का कार्य समाप्त कर अपनी कार से वापस फतेहपुर आ रहे थे तभी आम्बापुर के निकट पहुंचे तो एक ट्रक से टक्कर हो गई जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए और रविन्द्र कुमार की मौत हो गई।

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

चार माह की नवजात बच्ची के सिर से उठ गया पिता का साया...

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

सड़क हादसे का शिकार हुए रविन्द्र कुमार पाल मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के वाइसापुर गाँव के रहने वाले थे जो वर्तमान में फतेहपुर के जयराम नगर मोहल्ले में अपनी पत्नी तथा 4 माह की बच्ची के साथ रहते थे।रविन्द्र कुमार की नियुक्ति विधुत विभाग में क़रीब 4 साल पहले 2015 में हुई थी।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

सड़क हादसे में मारे गए रविन्द्र कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है आपको बता दे कि क़रीब डेढ़ साल पहले रविन्द्र की शादी हुई थी और 4 माह की एक बच्ची थी।

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us