Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: विदेश में रहने वाले कलयुगी बेटे ने रिश्तों का कर दिया कत्ल, फतेहपुर में प्रापर्टी के लालच में 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या

Fatehpur News: विदेश में रहने वाले कलयुगी बेटे ने रिश्तों का कर दिया कत्ल, फतेहपुर में प्रापर्टी के लालच में 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या
फतेहपुर में बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur Crime News: फतेहपुर जिले से बेहद रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, प्रापर्टी हथियाने के लालच में विदेश में रहने वाले कलयुगी बेटे ने पत्नी व ससुरालीजनों के साथ ललौली थाना स्थित गांव कोर्रा कनक पहुंचकर 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की भोपाल में रहने वाली बेटी ने थाने में भाई के विरुद्ध तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के ललौली में कलयुगी बेटे ने प्रापर्टी के लालच में बुजुर्ग पिता की ली जान
  • विदेश में रहता है बेटा सुरजीत ,6 सितंबर को सालों के साथ मिलकर की थी मारपीट
  • बुजुर्ग पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम, मृतक की बेटी ने भाई के खिलाफ दी तहरीर

Fatehpur a young son killed his elderly father : एक पिता पढ़ा लिखाकर अपने बच्चों को इस काबिल बनाता है, कि बूढ़े में वे हमारा सहारा बनेंगे. लेकिन आजकल लोग शायद पिता-पुत्र का वह रिश्ता भूल गए हैं. खुद एक पिता भूखा रहकर अपने बच्चों का किस तरह से पेट भरता रहा होगा. कलयुगी बेटे ने प्रापर्टी के लालच में विदेश से आकर बाप बेटे के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया. यह हैरान कर देने वाला मामला फ़तेहपुर जिले से सामने आया है.

प्रापर्टी के लालच में बेटे ने बुजुर्ग पिता से  की मारपीट

फ़तेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र स्थित कोर्रा कनक गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रापर्टी के लालच और उसे हथियाने के चक्कर ने विदेश में रहने वाला बेटा सुरजीत पत्नी व सालों समेत गांव आ पहुंचा. जहां बेटे सुरजीत ने बुजुर्ग पिता से 10 बीघा जमीन बेंचने की बात कही. बुजुर्ग पिता ने जब विरोध किया तो ,कलयुगी बेटे ने अपने सालों के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता की इतनी पिटाई की. जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी, उन्हें ग्रामीणों की मदद से बेटी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उनकी मौत हो गई.

विदेश से सीधे जमीन के लालच में पहुंचा गांव

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जानकारी के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग धर्मपाल सिंह का एक बेटा और दो बेटियां हैं. एक बेटी सूर्यकांता की शादी भोपाल में हुई थी, जबकि बेटा सुरजीत पत्नी संग विदेश में रहता है. इकलौता बेटा होने के नाते उसकी कई दिनों से अपने पिता की 10 बीघा जमीन पर नजर थी. जिसपर कई बार विवाद भी हुआ. बताया जा रहा कि 6 सितंबर को सुरजीत अपने पत्नी व सालों को लेकर गांव पहुंचा. वहां बुजुर्ग पिता से 10 बीघा पैतृक जमीन को बेंचने के लिए दबाव बनाया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

पिता ने किया विरोध तो बेटे ने बेहरमी से पीटा

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

जब पिता ने विरोध किया, आरोप है कि घर के अंदर ही बेटा सुरजीत और उसके सालों ने मिलकर बूढ़े पिता को इतना मारा की वह गम्भीर रूप से घायल हो गये, और वहाँ से फरार हो गए. ग्रामीणों ने घटना की सूचना भोपाल में रहने वाली बेटी सूर्यकांता को दी. जबतक बेटी यहां पहुंचती तबतक ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां धर्मपाल ने दम तोड़ दिया.

मृतक की बेटी ने भाई के खिलाफ दी तहरीर

मृतक की बेटी ने आरोपित भाई सुरजीत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में ललौली थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us