Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Block Pramukh Chunav: ऐरायां में मात्र एक दावेदार शेष जगह चुनाव की बनी स्थिति कौन है आमने सामने

Fatehpur Block Pramukh Chunav: ऐरायां में मात्र एक दावेदार शेष जगह चुनाव की बनी स्थिति कौन है आमने सामने
Fatehpur Block pramukh: नामांकन की तस्वीरें।

गुरुवार को पूरे प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।फतेहपुर के भी तेरह ब्लाकों में नामांकन हुए, कौन उम्मीदवार मैदान में हैं आइए जानतें हैं. Fatehpur Block Pramukh Chunav News

Fatehpur Block Pramukh Chunav: ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।ज़िले के तेरह ब्लाक प्रमुख पदों के लिए कुल 32 उम्मीदवार मैदान में हैं।ऐरायां में केवल एक नामांकन पत्र दाख़िल हुआ यहाँ से प्रदेश सरकार के खाद्य रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ़ धुन्नी सिंह के पुत्र अनुज प्रताप सिंह भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे।Fatehpur block pramukh candidate name

इस सीट पर दूसरा नामांकन न होने से मंत्री पुत्र का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना सुनिश्चित हो गया है।शेष 12 ब्लाकों में फ़िलहाल चुनाव की स्थिति है।हालांकि शुक्रवार को 3 बजे तक पर्चा वापसी का समय है।ऐसे में कुछ एक ब्लाकों से उम्मीदवारों द्वारा पर्चा वापसी किया जा सकता है।लेकिन ज्यादातर ब्लॉकों में सपा औऱ बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है।

हंसवा से खागा विधायक कृष्णा पासवान के पुत्र विकास पासवान औऱ सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इन्द्रसेन यादव के समर्थन से संगीता देवी मैदान में हैं।यहाँ मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।इन्द्रसेन यादव का लगातार 15 सालों तक इस सीट पर कब्ज़ा रहा है।हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।Fatehpur all block pramukh candidate name

भिटौरा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अमित तिवारी ने भारी काफ़िले के साथ नामांकन कराया उनके सामने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू सिंह मैदान में हैं। अशोथर में शत्रुघन निषाद औऱ सुमन पाल के बीच मुकाबला है। तेलियानी में पर्चे दाख़िल हुए हैं सपा से आशा देवी, भाजपा से पुष्पा देवी औऱ निर्दलीय प्रत्याशी रूप में मंजू देवी ने पर्चा भरा है।यहाँ नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ है।सपा औऱ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई।भाजपा के समर्थकों ने सपा उम्मीदवार का पर्चा छीनने की कोशिश की जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण रहा।Fatehpur block pramukh latest news

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

अमौली से प्रदेश सरकार में मंत्री जयकुमार जैकी की पत्नी सुशीला सिंह ने पर्चा भरा है उनके सामने पूनम देवी औऱ विनीता देवी मैदान में हैं।बहुआ में सन्तोष औऱ गंगा आमने सामने हैं।खजुहा में सुनीता औऱ आरती देवी के बीच मुकाबला है।मलवां में शशी औऱ सुनीता मैदान में हैं।हथगाम से रामा देवी, नेहा यादव औऱ कृष्ण कुमार सिंह मैदान में हैं।Up block pramukh news

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

विजयीपुर से ममता देवी, सिया देवी औऱ नेहा त्रिवेदी मैदान में हैं।धाता में चार नामांकन हुए है यहाँ से प्रदीपिका सिंह, शिवचंद्र, सोहन सिंह औऱ हदीका बेग़म चुनावी समर में कूदे हैं।देवमई से श्रमदीप कुमार, सोनम पटेल औऱ रमाकांत चुनाव लड़ रहें हैं।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

​​

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us