Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad News: कर्नल के आवास से कमोड उखाड़ ले गए एसडीएम संजय सिंह टोंटी भी नहीं बची

फर्रुखाबाद एसडीएम संजय सिंह के खिलाफ़ चोरी की तहरीर

यूपी के फर्रुखाबाद में सरकारी आवास खाली करते समय सदर एसडीएम संजय सिंह ने शौचालय के कमोड सहित बिजली का मीटर दरवाजे पानी के पाइप टोंटी सहित अन्य सामान उखाड़ ले गए हैं. कर्नल ने SDM के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है

हाईलाइट्स

  • फर्रुखाबाद एसडीएम का कारनामा सरकारी आवास से कमोड सहित दरवाजे तक उखाड़ ले गए
  • जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के अतिरिक्त चार्ज में थे फर्रुखाबाद सदर एसडीएम संजय सिंह
  • कर्नल रवींद्र सिंह ने एसडीएम के खिलाफ थाने में चोरी की दी तहरीर

Theft Complaint Against Farrukhabad SDM Sanjay Singh: यूपी के फर्रुखाबाद से चोरी का अजब गजब मामला सामने आया है. आरोप है कि सरकारी आवास खाली करते समय सदर एसडीएम संजय सिंह ने आवास से शौचालय का कमोड, पानी की पाइप लाइन नल की टोंटी, बिजली मीटर, बिजली के बोर्ड सहित आवास के दरवाजे और ईंट तक उखाड़ कर साथ ले गए हैं. कर्नल ने उनके खिलाफ़ चोरी की तहरीर थाने में दी है.

शौचालय के कमोड सहित दरवाजे भी उखाड़ ले गए एसडीएम (Farrukhabad SDM News)

फर्रुखाबाद में काफी समय से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी का खाली होने के चलते सदर एसडीएम संजय सिंह को इसका अतिरिक्त चार्ज दिया गया था जिसकी वजह से संजय सिंह फतेहगढ़ मुख्यालय स्थित आवास में रहने लगे. बताया जा रहा है कि विगत माह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर कर्नल रवींद्र सिंह की तैनाती कर दी गई थी जिसके बाद कर्नल ने SDM से आवास खाली करने को कहा.

काफी मशक्कत के बाद जब आवास खाली हुआ तो उसका निरीक्षण करने जब रवींद्र सिंह वहां पहुंचे तो आवास का नज़ारा देख वो चौंक गए. बताया जा रहा है कि आवास खाली करते समय एसडीएम संजय सिंह शौचालय के कमोड,बिजली का मीटर, बिजली के बोर्ड ,वायरिंग पाइप,पानी के पाइप,टंकी,टोंटी,कुछ ईंट और दरवाजे तक उखाड़ ले गए

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

कर्नल ने एसडीएम के खिलाफ थाने में दी चोरी की तहरीर (Farrukhabad SDM News)

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

मंगलवार को आवास खाली होने के बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह अपने सरकारी आवास पहुंचे तो वहां का नज़ारा देख चौंक गए. उन्होंने एसडीएम के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की तहरीर दी है. मीडिया को जानकारी देते हुए कर्नल ने कहा कि जब कोई अधिकारी आवास खाली करता है तो वह अपने द्वारा लगाए गए सामान को साथ ले जाता है लेकिन एसडीएम ने पूरे आवास में तोड़ फोड़ करते हुए सब कुछ उखाड़ ले गए ये सरकारी संपत्ति का नुकसान है. वहीं इस मामले में सदर एसडीएम संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि ये सारा सामान उनके द्वारा लगाया गया है और अभी भी वहां सामान बांकी है जिसे वो लायेंगे

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

17 May 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Farrukhabad News: कर्नल के आवास से कमोड उखाड़ ले गए एसडीएम संजय सिंह टोंटी भी नहीं बची

हाईलाइट्स

  • फर्रुखाबाद एसडीएम का कारनामा सरकारी आवास से कमोड सहित दरवाजे तक उखाड़ ले गए
  • जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के अतिरिक्त चार्ज में थे फर्रुखाबाद सदर एसडीएम संजय सिंह
  • कर्नल रवींद्र सिंह ने एसडीएम के खिलाफ थाने में चोरी की दी तहरीर

Theft Complaint Against Farrukhabad SDM Sanjay Singh: यूपी के फर्रुखाबाद से चोरी का अजब गजब मामला सामने आया है. आरोप है कि सरकारी आवास खाली करते समय सदर एसडीएम संजय सिंह ने आवास से शौचालय का कमोड, पानी की पाइप लाइन नल की टोंटी, बिजली मीटर, बिजली के बोर्ड सहित आवास के दरवाजे और ईंट तक उखाड़ कर साथ ले गए हैं. कर्नल ने उनके खिलाफ़ चोरी की तहरीर थाने में दी है.

शौचालय के कमोड सहित दरवाजे भी उखाड़ ले गए एसडीएम (Farrukhabad SDM News)

फर्रुखाबाद में काफी समय से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी का खाली होने के चलते सदर एसडीएम संजय सिंह को इसका अतिरिक्त चार्ज दिया गया था जिसकी वजह से संजय सिंह फतेहगढ़ मुख्यालय स्थित आवास में रहने लगे. बताया जा रहा है कि विगत माह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर कर्नल रवींद्र सिंह की तैनाती कर दी गई थी जिसके बाद कर्नल ने SDM से आवास खाली करने को कहा.

काफी मशक्कत के बाद जब आवास खाली हुआ तो उसका निरीक्षण करने जब रवींद्र सिंह वहां पहुंचे तो आवास का नज़ारा देख वो चौंक गए. बताया जा रहा है कि आवास खाली करते समय एसडीएम संजय सिंह शौचालय के कमोड,बिजली का मीटर, बिजली के बोर्ड ,वायरिंग पाइप,पानी के पाइप,टंकी,टोंटी,कुछ ईंट और दरवाजे तक उखाड़ ले गए

कर्नल ने एसडीएम के खिलाफ थाने में दी चोरी की तहरीर (Farrukhabad SDM News)

मंगलवार को आवास खाली होने के बाद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रवींद्र सिंह अपने सरकारी आवास पहुंचे तो वहां का नज़ारा देख चौंक गए. उन्होंने एसडीएम के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की तहरीर दी है. मीडिया को जानकारी देते हुए कर्नल ने कहा कि जब कोई अधिकारी आवास खाली करता है तो वह अपने द्वारा लगाए गए सामान को साथ ले जाता है लेकिन एसडीएम ने पूरे आवास में तोड़ फोड़ करते हुए सब कुछ उखाड़ ले गए ये सरकारी संपत्ति का नुकसान है. वहीं इस मामले में सदर एसडीएम संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि ये सारा सामान उनके द्वारा लगाया गया है और अभी भी वहां सामान बांकी है जिसे वो लायेंगे

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us