
Unnao News : उन्नाव में अमृत योजना में मनमानी, डीएम अपूर्वा दुबे ने कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रुपए की लगाई पेनाल्टी
On
अमृत पेयजल योजना के तहत घरों में शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए कार्य तो जारी है, उसपर गहराई से देखें तो केवल खानापूर्ति की जा रही है उन्नाव की सड़कों पर पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन सड़कों की मरम्मत न होने की वजह से बारिश में उसकी पोल खुल गई है नतीजा लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.जिसपर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.
हाईलाइट्स
- उन्नाव में अमृत पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्य मे हुई मनमानी
- डीएम ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर करवाई जांच
- कार्यदायी संस्था पर लगाया करीब 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
Dm Unnao Apurva Dubey Got Angry Under Amrit Yojana : सरकार की मंशा है कि हर घर शुद्ध जल पहुंचे जिसको लेकर अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य उन्नाव की सड़कों पर काफी समय से किया जा रहा है हालांकि इस बाबत कुछ संस्था पर आरोप लगा है कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया है.





मनमानी हुई उजागर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में जांच शुरु करवाई जहां मनमानी उजागर होने के बाद डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पर 1 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया और कहा कि कार्य सही ढंग से नही क्या तो आगे मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
