Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना का ख़तरा-फतेहपुर में एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव..!

कोरोना का ख़तरा-फतेहपुर में एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

ज़िले में कोरोना संक्रमण ने अब तेज़ी पकड़ ली है।मंगलवार को एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आने से हड़कम्प मच गया है..ज़िले में कुल संख्या सात पहुँच चुकी है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:प्रवासी मजदूरों के लौटने के साथ ही ज़िले में शुरू हुआ कोरोना का संक्रमण अब धीरे धीरे रफ़्तार पकड़ने लगा है।मंगलवार को एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।जिसमें से एक पूर्व में संक्रमित व्यक्ति का चाचा है।

ये भी पढ़े-BREAKING:पीएम मोदी एक बार फ़िर करेंगे देश को सम्बोधित..लॉकडाउन और प्रवासी मजदूरों को लेकर हो सकता है अहम फैसला..!

डीएम संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खागा तहसील क्षेत्र के कबरा गाँव निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई है।यह व्यक्ति मुम्बई से लौटे अपने भतीजे को अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण कराने ले गया था।बीते दिन भतीजे की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद चाचा को भी क्वारण्टाइन कर सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया था।जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पाज़िटिव प्राप्त हुई है।गाँव को पहले ही कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।कबरा में अब कोरोना के कुल 2 मरीज़ हो जाने से पूरे इलाक़े में हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़े-lockdown:मुम्बई से घर लौट रहा एक परिवार फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार..माँ बेटी की मौत..तीन घायल.!

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

इसके अलावा मंगलवार को ही सदर तहसील क्षेत्र के तेलियानी विकास खण्ड के कोराई गाँव निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पाज़िटिव प्राप्त हुई है।यह युवक भी बीते 8 मई को मुंबई प्रान्त से लौटा था।अगले दिन इसका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था।जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पाज़िटिव प्राप्त हुई है।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

डीएम ने बताया कि कोराई गाँव को भी कंटेन्मेंट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है।केवल मेडिकल टीम और सफाई कर्मी ही आज जा सकेंगे।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में हर रोज बढ़ रहे कोरोना के मरीज़..सोमवार को यहाँ मिला..!

आपको बता दे कि अब तक जिले में कोरोना के कुल 7 मामले सामने आ चुके हैं।जिनमें से एक टीवी रोग से पीड़ित बुजुर्ग की रिपोर्ट उसकी मौत के बाद आई थी।यह बुजुर्ग कानपुर के अस्पताल में भर्ती था।और वही से उसका कोरोना टेस्ट हुआ था।इस लिहाज़ से ज़िले के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ज़िले में कोरोना संक्रमित की संख्या 6 पहुँची है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us