Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur brutal murder news : फैक्ट्रीकर्मी की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, भतीजे पर आरोप

Kanpur brutal murder news : फैक्ट्रीकर्मी की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, भतीजे पर आरोप
बिधनू में फैक्ट्रीकर्मी की हत्या

कानपुर में फेक्ट्रीवर्कर की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई,घटना की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है,वही फारेंसिक भी घटनास्थल पर मौजूद है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के बिधनू में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या
  • भतीजे पर हत्या का आरोप
  • आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Brutal murder of factoryworker in Bidhnu Kanpur : कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र दीनदयालपुरम में रहने वाले एक अधेड़ की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है जब मीटर रीडिंग वाला रीडिंग के लिए आया तब घटना की जानकारी हुई वही हत्या की सूचना पर इलाकाई लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक पहुंचकर जांच में जुट गई है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक बिधनू के दीनदयालपुरम में रहने वाले 55 वर्षीय सुनील कुमार दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करते थे, उनकी पत्नी की मृत्यु 2 वर्ष पहले ही हो चुकी थी,साथ मे उनका भतीजा रहता था बताया जा रहा कि शाम को सुनील फैक्टी से घर आये थे और उसी बीच भतीजा किसी युवती को लेकर घर आया था जहां किसी विरोध के बाद भतीजे ने युवती संग मिलकर अपने चाचा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी  और युवती के साथ फरार हो गया.

सुबह जब बिजली मीटर रीडिंग लेने आया तो देखा कि सुनील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था यह नजारा देख वह सन्न रह गया हत्या की सूचना पर इलाकाई लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी,मौके पर फारेंसिक और पुलिस पहुंची ,सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.वही पुलिस को शव के पास से युवती की चप्पल और स्टॉल भी पड़ा मिला है इसे आशनाई के विरोध में हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

एसीपी घाटमपुर ने कहा जल्द खुलासा किया जाएगा

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ल ने बताया कि शूरुआती जांच में यह लग रहा है कि उसका भतीजा किसी युवती को लेकर घर आया था जहां किसी बात को लेकर भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी है फिलहाल फरार भतीजे और युवती की तलाश की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा. 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us