Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

BJP Letter Election Commission : भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र पर्दानशी की हो पहचान

BJP Letter Election Commission : भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र पर्दानशी की हो पहचान
भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखते हुए पर्दानशी महिलाओं की पहचान को लेकर फर्जी मतदान की आशंका जताई है


हाईलाइट्स

  • यूपी में निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
  • भाजपा ने कहा निकाय चुनाव में पर्दनशी महिलाओं की पहचान के बिना ना हो मतदान
  • यूपी में निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने फर्जी मतदान की जताई है आशंका

BJP Letter To State Election Commission : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को होना है. 37 जनपदों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा खासी चिंतित नज़र आ रही है इसलिए उसने फर्जी मतदान की आशंका जाहिर करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है.

भाजपा ने कहा पर्दानशी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित हो (UP Nikay Chunav 2023)

यूपी का निकाय चुनाव भाजपा के लिए सेमीफाइनल साबित हो सकता है जिसके लिए बीजेपी हर प्रकार की कवायद करना चाहती है. प्रदेश में दो चरणों में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा ने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) को पत्र लिखा है बीजेपी ने अपने पत्र में लिखा है...

अवगत कराना है कि कल होने वाले मतदान में पर्दानशी महिलाओं की पहचान किये बिना मतदान न कराया जाए जिससे फर्जी मतदान को रोका जा सके. मा० आयोग से अपेक्षा है कि प्रत्येक पोलिंग पर महिला पुलिस कर्मी/कर्मचारी की नियुक्ति पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए तथा निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सुसंगत आदेश पारित करें.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित किये बिना मतदान न कराया जाए तथा पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही मतदान करने दिया जाये जिससे फर्जी मतदान रोका जा सके और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान संपन्न हो सके.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

भाजपा द्वारा लिखा गया पत्र

प्रदेश में 4 मई और 11 मई को होंगे निकाय चुनाव (BJP Letter To Election Commission)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

यूपी में चार मई और ग्यारह मई दो चरणों में निकाय चुनाव होने हैं. निकाय चुनाव के पहले चरण से पहले ही बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और लगातार विपक्ष पर निशाना साध रही है. माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव से पहले होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ेगी क्योंकि इस चुनाव का सीधा असर आने वाले चुनाव में पड़ेगा.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us