Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बीएड प्रवेश परीक्षा:यूपी में कोरोना संकट के बीच 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा.!

बीएड प्रवेश परीक्षा:यूपी में कोरोना संकट के बीच 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा 9 अगस्त को ही होगी..इसको लेकर सरकारी अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:पूरे देश भर में कोरोना का संक्रमण बहुत तेज़ी के साथ फैला हुआ है।यूपी में भी हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।यहाँ मरीज़ो एक्टिव मरीज़ो की कुल संख्या वर्तमान में 40 हज़ार के पार हो गई है।ऐसे मौक़े पर परीक्षा कराने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP B.Ed.प्रवेश परीक्षा:फर्रुखाबाद में सरकारी अमला तैयारियों में जुटा..डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश..!

परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण का हवाला देकर परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने की मांग कर रहे थे।लेकिन अब तक सरकार की ओर से या परीक्षा का आयोजन करा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ़ से परीक्षा को निरस्त करने या तिथि को आगे बढ़ाने सम्बन्धी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।मौजूदा हालातों को देखते हुए यही लग रहा है कि परीक्षा निर्धारित तिथि यानि 9 अगस्त को ही होगी।एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं।जिलेवार बने परीक्षा केंद्रों में जिला स्तर पर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:पूर्व विधायक के निधन से ज़िले में शोक की लहर.!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

यूपी बी.एड. प्रवेश परीक्षा की समन्वयक और लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्यापक प्रोफेसर अमिता बाजपेई कहती हैं कि परीक्षार्थियों को कोविड के समय अधिक दिक्कत ना हो, इसलिए शासन ने इसे 16 जिलों की बजाय अब प्रदेश के 75 में से 73 जिलों में कराने का फैसला लिया है। परीक्षा केंद्रों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकतर अभ्यर्थियों को उनका पहली च्वाइस, नहीं हो सका है तो दूसरी या तीसरी च्वाइस देने की कोशिश की गई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि सभी के लिए ऐसा संभव नहीं था, इसलिए कुछ अभ्यर्थी ऐसे हो सकते हैं जिनको उनके च्वाइस का परीक्षा केंद्र ना मिला हो। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए संपूर्ण परीक्षा केंद्र को सैनेटाइज किया जाएगा और इसके लिए अलग से प्रत्येक केंद्र को 10 हजार रूपये बजट देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए ही सीट प्लान निर्धारित की जाएंगी, ऐसा उन्होंने कहा। वहीं परीक्षार्थियों को सैनेटाइजर, पानी का बॉटल और रूमाल जैसे मूलभूत चीजें लाने की सलाह दी गई है। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि बी.एड. परीक्षा को देखते हुए इस सप्ताह की शनिवार और रविवार की लॉकडाउन में छूट दिया जाए और ढाबे, होटल, ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को चलाया जाए ताकि परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

ये भी पढ़ें-बड़ी ख़बर:कोरोना हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़कम्प..आठ मरीज़ो की मौत..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि जब एक तरह से स्वास्थ्य आपातकालीन समय चल रहा है, उस समय शासन द्वारा प्रवेश परीक्षा कराया जाना समझ से परे है। इस परीक्षा के लिए एक साथ 4 लाख से अधिक लोग प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में और एक हिस्से से दूसरे हिस्से की यात्रा करेंगे, ऐसे में किसी एक के भी संक्रमित होने से सैकड़ों लोग संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग है कि इन परिस्थितियों में यह परीक्षा स्थगित की जाए और हालात थोड़ा और बेहतर होने पर ही परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाए।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us