Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ashes Series Lords test : इंग्लिश कैप्टन Ben Stokes की तूफानी शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत, इंग्लैंड हारा लॉर्ड्स टेस्ट

Ashes Series Lords test : इंग्लिश कैप्टन Ben Stokes की तूफानी शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत, इंग्लैंड हारा लॉर्ड्स टेस्ट
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की हार, फोटो सोशल मीडिया

Ashes Series 2023: इंग्लैंड कैप्टन बेन स्टोक्स की शानदार तूफानी शतकीय पारी भी लॉर्ड्स टेस्ट में जीत न दिला सकी.इसी के साथ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली.


हाईलाइट्स

  • लॉर्ड्स टेस्ट हारा इंग्लैंड ,ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से हराया
  • एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बनाई बढ़त,स्टोक्स की तूफानी शतकीय पारी हुई बेकार
  • 43 रनों से हराया इंग्लेंड को, लगातार दूसरी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का मनोबल बढ़ा

England lost Lord's Test : लॉर्ड्स टेस्ट का आखिरी दिन बड़ा ही रोमांच से भरा रहा. इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड 300 का आंकड़ा तो पार कर गया लेकिन जीत से 43 रन दूर रह गया. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना ली. अभी इंग्लैंड को पहली जीत के लिए इंतजार करना होगा. चलिए बताते हैं लॉर्ड्स टेस्ट के 5 दिन के खेल के बारे में..

कैप्टन स्टोक्स की शतकीय पारी नहीं दिला सकी जीत

लॉर्ड्स में खेले जा रहे हैं एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाने के बाद इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला. स्टोक्स की तूफानी शतकीय 155 रन की पारी व स्टुअर्ट ब्राड के साथ हुई 108 रन की साझेदारी की बदौलत 300 का आंकड़ा तो पार कर लिए. लेकिन स्टोक्स की ये पारी जीत न दिला सकी.उनके आउट होते ही पूरी टीम 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. 214  गेंदों पर स्टोक्स ने 155 रन बनाए जिसमे 9 चौके व 9 छक्के शामिल हैं.

5 दिन का हाल

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया.पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया 416 रन बनाए जबकि इंग्लेंड की पहली इनिंग 325 पर आउट हो गई . ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों की लीड मिली .दूसरी इनिंग में ख्वाजा के 77 रन की बदौलत दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड को 371 का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड की शूरुआत बेहद खराब रही .एक समय उनका स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन था लेकिन कप्तान स्टोक्स और ब्राड 11 की शतकीय साझेदारी ने मैच में रोमांच बढ़ाया.स्टोक्स के बैट से 9 छक्के निकले ऐसा लग रहा था यह मैच अकेले स्टोक्स खत्म कर देंगे, तभी स्टोक्स हेजलवुड का शिकार हो गए और इस तरह इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट भी गंवा दिया.

 

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us