Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Jai Bajpai news : दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खजांची की नहीं गयी अकड़,किया कुछ ऐसा

Kanpur Jai Bajpai news : दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खजांची की नहीं गयी अकड़,किया कुछ ऐसा
आरोपी जय बाजपेई

उत्तर प्रदेश का चर्चित बिकरु कांड देश का चर्चित कांड रहा है, दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के 2 जुलाई 2020 के उस जघन्य वीभत्स हत्याकाण्ड की रात को कोई नहीं भूल सकता, जिसके बाद दुर्दांत अपराधी के साथ ही गिरोह का भी खात्मा हो गया, वहीं विकास दुबे का एक और साथी जो उसके जमीनों से लेकर अन्य गैर कानूनी कार्यो की देखरेख के मामले में जेल में बंद है लेकिन अभी तक उसकी अकड़ नहीं गयी.


हाईलाइट्स

  • दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी ने खोया आपा
  • पेशी के दौरान मीडियाकर्मी के कैमरे पर मारा हाथ
  • चर्चित बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे के गैर कानूनी कार्यो की करता था देखरेख

Accused Jai Bajpai lost his temper when he appeared in the court : दरअसल दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी जिसे विकास दुबे का खजांची कहा जाता है, उसके जमीन से लेकर हर ऐसे गैर कानूनी कार्य मे उसका पूरा हाथ था और उसकी देखरेख में शामिल था, 2020 में हुए बिकरु कांड के बाद से वह कानपुर देहात की माती जेल में बंद है, आज धोखाधड़ी के मामले में उसे कानपुर कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था जहां सामने से उसका वीडियो बना रहे शख्श को देख तिलमिला उठा और उसके कैमरे पर हाथ मारकर चला गया वही इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

 

आरोपी जय बाजपेई ने कैमरे में मारा हाथ

जानकारी के मुताबिक आरोपी जय बाजपेयी को किसी धोखाधड़ी मामले में माती जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया था जहां मीडियाकर्मी ने उसको आते देख वीडियो बनाना शुरू कर दिया फिर क्या था जय को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसके कैमरे पर जोर से हाथ मार दिया,और कोर्ट रूम चला गया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

वहीँ ये वीडियो वायरल होने के बाद जय के अधिवक्ता का कहना है कि जानबूझकर उसका वीडियो बनाया जा रहा था वीडियो बनाने वाला शख्स उसके क्षेत्र का ही ये विपक्ष की शरारत है ,फिलहाल जय बाजपेयी कोर्ट से सीधे माती जेल के लिए रवाना हो गया है.

क्या था बिकरु कांड

गौरतलब है कि 2 जुलाई 2020 में कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने मिलकर देर रात जाल बिछाकर सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से नृशंस हत्या कर दी थी वही जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे और उसके साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था इसी बीच विकास दुबे का करीबी और विकास की काली कमाई को सफेद के बदलने वाले जय बाजपेई का नाम उजागर हुआ था जिसे विकास दुबे का खजांची भी कहा जाता है, जिसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है बिकरु कांड के बाद से आरोपी जय बाजपेयी कानपुर देहात के माती जेल में बंद है.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us