
कोरोना का ख़तरा:मक्खियों से भी फैल सकता है कोरोना का वायरस..जानें पूरी बात..!
On
अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो जारी करते हुए एक स्टडी के हवाले से यह दावा किया है कि मक्खियों से भी कोरोना का संक्रमण फैल सकता है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।
डेस्क:कोरोना वायरस को लेकर एक नई ख़बर सामने आ रही है।जो लोगों के मन में डर पैदा कर सकती है लेक़िन आप देश हित में जरा सी सावधानी बरत कर इस बीमारी से ख़ुद को और दूसरों को बचा सकतें हैं। (amitabh bachchan corona virus video)

दरअसल अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कोरोना वायरस से जुड़ी एक अहम जानकारी शेयर की है।उन्होंने एक स्टडी के हवाले से दावा किया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मक्खियों से भी फैल सकता है।बच्चन के इस वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीटर पर री ट्वीट किया है।



पहला-अपने शौचालय का नियमित प्रयोग करें।
दूसरा-सोशल डिस्टेंस(सामाजिक दूरी) बनाएं रखें।
तीसरा-अपने घरों से न निकलें।जब बहुत ही ज़्यादा जरूरी या कोई इमरजेंसी हो तभी घरों से निकले।
अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में हमने पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त कर पूरी दुनियां में स्वच्छता का सन्देश दिया है उसी प्रकार कोरोना की लड़ाई भी हम सब जीतेंगे बस एक बात याद रखें- "दरवाजा बंद तो बीमारी बन्द"!
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
