Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Two Wheeler Toll Tax: क्या अब दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स ! जानिए क्या है इस ख़बर की सच्चाई

क्या दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Toll Tax Latest News

Two Wheeler Toll Tax: गुरुवार को मीडिया में दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरें वायरल हुईं, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और NHAI दोनों ने सामने आकर इन खबरों को खारिज किया. गडकरी ने स्पष्ट किया कि बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है.

Two Wheeler Toll Tax News: देशभर में गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि 15 जुलाई 2025 से बाइक और स्कूटर से भी टोल वसूली शुरू हो सकती है. लेकिन इन अफवाहों पर खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और NHAI ने सामने आकर सफाई दी और खबर को पूरी तरह भ्रामक बताया.

गडकरी ने दो टूक कहा- दोपहिया वाहनों पर टोल का कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि

"कुछ मीडिया संस्थान बिना सत्यता की जांच किए यह भ्रामक खबर फैला रहे हैं कि दोपहिया वाहनों से टोल वसूला जाएगा.  मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी" गडकरी ने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर नाराजगी भी जताई और इसे 'अस्वस्थ पत्रकारिता' बताया.

वायरल खबरों से लोगों में फैली चिंता, मची खलबली

गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैलने लगा कि सरकार 15 जुलाई 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर बाइक और स्कूटर से टोल वसूलने की योजना बना रही है. इस खबर के बाद आम जनता में नाराजगी देखने को मिली.

Read More: Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम

लाखों लोग जो रोजाना दोपहिया वाहन से सफर करते हैं, उनके लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई थी. हालांकि शाम होते-होते जब नितिन गडकरी और NHAI ने बयान जारी किया, तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई और लोगों को राहत मिली.

Read More: Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका

NHAI ने भी दी सफाई, कहा- कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भी इन खबरों को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि सरकार दोपहिया वाहनों से टोल वसूलेगी. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है" NHAI ने इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए जनता से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Read More: Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

दोपहिया वाहनों को पहले से ही टोल से मिलती है छूट

गौरतलब है कि भारत में नेशनल हाईवे पर अब तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी गई है. इसका मुख्य कारण यह है कि मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे वाहन आम लोगों की दैनिक यात्रा का सबसे सस्ता और प्रमुख माध्यम हैं. इसलिए सरकार लंबे समय से इन्हें टोल के दायरे से बाहर रखती आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल इस नीति में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है.

खबर प्रसारित करने से पहले करनी चाहिए जांच: गडकरी

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपनी पोस्ट में मीडिया संस्थानों को नसीहत देते हुए कहा कि "सनसनी फैलाने की होड़ में खबरों की सत्यता की जांच नहीं की जा रही है. यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है.

सरकार ने ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है और दोपहिया वाहन चालकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है" गडकरी ने यह भी कहा कि वह इस तरह की अफवाहों की कड़ी निंदा करते हैं और मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की उम्मीद रखते हैं.

26 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Two Wheeler Toll Tax: क्या अब दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स ! जानिए क्या है इस ख़बर की सच्चाई

Toll Tax Latest News

Two Wheeler Toll Tax News: देशभर में गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि 15 जुलाई 2025 से बाइक और स्कूटर से भी टोल वसूली शुरू हो सकती है. लेकिन इन अफवाहों पर खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और NHAI ने सामने आकर सफाई दी और खबर को पूरी तरह भ्रामक बताया.

गडकरी ने दो टूक कहा- दोपहिया वाहनों पर टोल का कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि

"कुछ मीडिया संस्थान बिना सत्यता की जांच किए यह भ्रामक खबर फैला रहे हैं कि दोपहिया वाहनों से टोल वसूला जाएगा.  मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी" गडकरी ने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर नाराजगी भी जताई और इसे 'अस्वस्थ पत्रकारिता' बताया.

वायरल खबरों से लोगों में फैली चिंता, मची खलबली

गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैलने लगा कि सरकार 15 जुलाई 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर बाइक और स्कूटर से टोल वसूलने की योजना बना रही है. इस खबर के बाद आम जनता में नाराजगी देखने को मिली.

लाखों लोग जो रोजाना दोपहिया वाहन से सफर करते हैं, उनके लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई थी. हालांकि शाम होते-होते जब नितिन गडकरी और NHAI ने बयान जारी किया, तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई और लोगों को राहत मिली.

NHAI ने भी दी सफाई, कहा- कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भी इन खबरों को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि सरकार दोपहिया वाहनों से टोल वसूलेगी. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है" NHAI ने इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए जनता से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

दोपहिया वाहनों को पहले से ही टोल से मिलती है छूट

गौरतलब है कि भारत में नेशनल हाईवे पर अब तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी गई है. इसका मुख्य कारण यह है कि मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे वाहन आम लोगों की दैनिक यात्रा का सबसे सस्ता और प्रमुख माध्यम हैं. इसलिए सरकार लंबे समय से इन्हें टोल के दायरे से बाहर रखती आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल इस नीति में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है.

खबर प्रसारित करने से पहले करनी चाहिए जांच: गडकरी

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपनी पोस्ट में मीडिया संस्थानों को नसीहत देते हुए कहा कि "सनसनी फैलाने की होड़ में खबरों की सत्यता की जांच नहीं की जा रही है. यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है.

सरकार ने ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है और दोपहिया वाहन चालकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है" गडकरी ने यह भी कहा कि वह इस तरह की अफवाहों की कड़ी निंदा करते हैं और मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की उम्मीद रखते हैं.

Latest News

आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
25 जून 2026 का दैनिक राशिफल कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता के संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों...
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल

Follow Us