Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

PM Kisan Nidhi 20th Installment: कब आएगी अगली किस्त? जानिए अब तक का स्टेटस और संभावित तारीख

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब जारी होगी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

PM Kisan Nidhi

PM किसान योजना के तहत 20वीं किस्त का लाखों किसानों को बेसब्री से इंतजार है. फरवरी में 19वीं किस्त जारी होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि 20वीं किस्त कब तक आएगी. जून का महीना लगभग खत्म हो गया है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में किसानों के मन में यह सवाल है कि क्या 20वीं किस्त अब जुलाई में जारी होगी?

PM Kisan Nidhi 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे तीन समान किस्तों में जारी किया जाता है. अब तक कुल 19 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी हैं. वहीं, 20वीं किस्त को लेकर बड़ी संख्या में किसान इंतजार कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या किस्त देरी से आएगी? और अगर हां, तो कितनी देरी?

अब तक कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. इस योजना का उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है. योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है, जो हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक सरकार ने कुल 19 किस्तें जारी की हैं. आखिरी यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी.

क्या जून में जारी होगी 20वीं किस्त?

अब जब 19वीं किस्त को आए चार महीने पूरे हो चुके हैं, तो उम्मीद थी कि 20वीं किस्त जून 2025 में आ जाएगी. लेकिन अब जून का महीना समाप्ति की ओर है और 26 तारीख बीत चुकी है.

जबकि अब तक आधिकारिक तौर पर 20वीं किस्त को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार किस्त का कार्यक्रम कुछ विलंबित हो सकता है. हालांकि, किसान अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार जल्द इस पर कोई घोषणा करेगी.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अगली किस्त जारी?

गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हर बार की तरह पिछली किस्तें भी सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ही जारी की हैं. जून में पीएम मोदी का अब तक कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

29 जून को ‘मन की बात’ प्रसारित होनी है, लेकिन पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर किसी विशेष कार्यक्रम में ही लॉन्च की जाती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जुलाई में कोई कार्यक्रम तय कर किस्त जारी की जा सकती है.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

सरकारी पोर्टल पर क्या है स्टेटस?

अगर आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाते हैं तो वहां भी अब तक सिर्फ 19वीं किस्त की जानकारी अपडेट है. इससे साफ है कि 20वीं किस्त को लेकर न तो तिथि घोषित की गई है और न ही लाभार्थियों के स्टेटस पेज पर कोई नया अपडेट दिख रहा है. ऐसे में फिलहाल किसानों को सिर्फ इंतजार करना होगा. जैसे ही आधिकारिक घोषणा होगी, किस्त की तारीख पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी.

डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

पीएम किसान योजना की खास बात यह है कि इसमें भ्रष्टाचार की संभावना को न्यूनतम करने के लिए डीबीटी (Direct Benefit Transfer) का उपयोग किया जाता है.

जब भी किस्त जारी होती है, तो लाभार्थी किसान के बैंक खाते में सीधे 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता, आधार और मोबाइल नंबर पोर्टल पर जाकर अपडेट रखें ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके.

26 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

PM Kisan Nidhi 20th Installment: कब आएगी अगली किस्त? जानिए अब तक का स्टेटस और संभावित तारीख

PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे तीन समान किस्तों में जारी किया जाता है. अब तक कुल 19 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी हैं. वहीं, 20वीं किस्त को लेकर बड़ी संख्या में किसान इंतजार कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या किस्त देरी से आएगी? और अगर हां, तो कितनी देरी?

अब तक कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. इस योजना का उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है. योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है, जो हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक सरकार ने कुल 19 किस्तें जारी की हैं. आखिरी यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी.

क्या जून में जारी होगी 20वीं किस्त?

अब जब 19वीं किस्त को आए चार महीने पूरे हो चुके हैं, तो उम्मीद थी कि 20वीं किस्त जून 2025 में आ जाएगी. लेकिन अब जून का महीना समाप्ति की ओर है और 26 तारीख बीत चुकी है.

जबकि अब तक आधिकारिक तौर पर 20वीं किस्त को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार किस्त का कार्यक्रम कुछ विलंबित हो सकता है. हालांकि, किसान अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार जल्द इस पर कोई घोषणा करेगी.

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अगली किस्त जारी?

गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हर बार की तरह पिछली किस्तें भी सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ही जारी की हैं. जून में पीएम मोदी का अब तक कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ है.

29 जून को ‘मन की बात’ प्रसारित होनी है, लेकिन पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर किसी विशेष कार्यक्रम में ही लॉन्च की जाती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जुलाई में कोई कार्यक्रम तय कर किस्त जारी की जा सकती है.

सरकारी पोर्टल पर क्या है स्टेटस?

अगर आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाते हैं तो वहां भी अब तक सिर्फ 19वीं किस्त की जानकारी अपडेट है. इससे साफ है कि 20वीं किस्त को लेकर न तो तिथि घोषित की गई है और न ही लाभार्थियों के स्टेटस पेज पर कोई नया अपडेट दिख रहा है. ऐसे में फिलहाल किसानों को सिर्फ इंतजार करना होगा. जैसे ही आधिकारिक घोषणा होगी, किस्त की तारीख पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी.

डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

पीएम किसान योजना की खास बात यह है कि इसमें भ्रष्टाचार की संभावना को न्यूनतम करने के लिए डीबीटी (Direct Benefit Transfer) का उपयोग किया जाता है.

जब भी किस्त जारी होती है, तो लाभार्थी किसान के बैंक खाते में सीधे 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता, आधार और मोबाइल नंबर पोर्टल पर जाकर अपडेट रखें ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us