Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पत्रकार रवीश कुमार को मिला एशिया का नोबेल कहा जाने वाला प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे अवार्ड।

पत्रकार रवीश कुमार को मिला एशिया का नोबेल कहा जाने वाला प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे अवार्ड।
फ़ाइल फ़ोटो

प्रसिद्ध टीवी पत्रकार रवीश कुमार को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे अवार्ड से समानित किया जाएगा यह जानकारी पुरुस्कार प्रदान करने वाली संस्था ने दी।

डेस्क:एशिया का नोबेल कहे जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार रेमॉन मैग्सेस की घोषणा कर दी गई है।भारत से टीवी पत्रकार रवीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा गया है। रवीश कुमार के साथ ही चार अन्य व्यक्तियों को भी रमन मैग्सेसे सम्मान दिया गया है। इनमें म्यांमार से को स्वे विन, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजित, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते केययाब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग-की शामिल हैं पांच अलग अलग कैटेगरी यह सम्मान दिया गया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:कैसी है अब सड़क दुर्घटना में घायल रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत..?

आपको बता दे कि रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सालान तौर पर दिया जाने वाला पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रेमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।यह पुरस्कार अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है।यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो नस्ल, पंथ, राष्ट्रीयता और लिंग की परवाह किए बिना अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हैं। साल 1958 से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।मुख्य तौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है।

रवीश कुमार को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया गया है।रवीश कुमार को रेमन मैग्सेसे पुरुस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों के साथ साथ पूरे देश ने खुशी व्यक्त की है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

अब तक भारत के इन लोगों को मिल चुका है सम्मान...

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

1958 में विनोभा भावे ऐसे भारतीय थे जिन्हें पहली बार इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्य चर्चित नामों में मदर टेरेसा (1962), जयप्रकाश नारायण (1965), सत्यजीत रे (1967), चंदी प्रसाद भट्ट (1982), अरुण शौरी (1982), किरन बेदी (1994), अरविंद केजरीवाल (2006), पी साईनाथ (2007) जैसी शख्सियतें हैं जिन्हें रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us