Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: बुढ़ापे की लाठी का सहारा बनेगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ! जिसमे बैंक एफडी से भी ज्यादा का मिलेगा ब्याज, ऐसे होगी 20 हज़ार रुपये की कमाई

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: बुढ़ापे की लाठी का सहारा बनेगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम ! जिसमे बैंक एफडी से भी ज्यादा का मिलेगा ब्याज, ऐसे होगी 20 हज़ार रुपये की कमाई
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम, image credit original source

देश के सबसे भरोसेमंद पोस्ट ऑफिस द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए एक नई योजना (New Scheme) जारी की गई है. जिसके तहत 8 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज (Interest) मिलेगा. साथ ही इसमें हर महीने नियमित अर्निंग का जुगाड़ भी हो जाता है क्या है यह योजना कैसे करेंगे अप्लाई जानेंगे विस्तार से..

सीनियर सिटीजन के लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 

हर आदमी का सपना होता है कि कमाई का कुछ भाग ऐसी जगह पर इन्वेस्ट (Invest) करें ताकि उसका सुरक्षित किया हुआ पैसा भविष्य में पड़ने वाली जरूरत के समय उसे अच्छी रकम के साथ वापस मिल सके. वैसे तो वर्तमान में कई स्कीमें उपलब्ध है. जिनमें इन्वेस्ट करने के बाद उचित रिटर्न (Return) का भरोसा दिलाया जाता है. ठीक उसी तरह से रिटायरमेंट के बाद अच्छा रिटर्न देने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ओर से एक योजना की शुरुआत की गई है. जिसका नाम पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Poscss) है जो खासतौर पर सेवानिवृत्त बुजुर्गों के लिए बनी है. इस योजना में निवेश करने पर 8 फीसदी से ज्यादा सालाना का ब्याज (interest) मिलता है यानी कि किसी बैंक की एफ़डी से भी ज्यादा है.

post_office_senior_citizen_saving_scheme
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, image credit original source

एक हजार रुपये जमाकर उठाएं स्कीम का लाभ

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग सूची में स्मॉल सेविंग स्कीम्स चलाई जा रही है जिनमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी गवर्नमेंट द्वारा दी जाती है वही पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बैंकों में एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज देती है और इसमें अर्निंग भी सुनिश्चित हो जाती है इसमें निवेश करके 20 हजार रुपये तक की हर माह कमाई की जा सकती है. POSSC में मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 8.2 फ़ीसदी की ब्याज की दर से दिया जा रहा है.

रिटायरमेंट वालों के लिए वरदान है स्कीम

सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर लागू की गई इस स्कीम में अकाउंट खुलवाकर हजार रुपए से इन्वेस्ट कर शुरू कर सकते हैं जिसमें इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपए तय की गई है उम्र के उस पड़ाव में जब व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से जूझ रहा होता है ऐसे में यह स्कीम उसके लिए एक वरदान साबित हो सकती है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पोस्ट ऑफिस ने यह स्कीम शुरू की है. इसमें 60 साल से अधिक किसी भी व्यक्ति या पति-पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.

5 सालों तक किया जा सकता है इन्वेस्टमेंट 

इस योजना के अंतर्गत 5 साल तक इसमें इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है लेकिन किसी कारण वश, 5 साल से पहले यदि खाता बंद करते हैं तो नियम अनुसार खाताधारक को पेनल्टी देनी पड़ सकती है यही नहीं इस स्कीम के अंतर्गत कुछ लोगों को डिस्काउंट भी दिया गया है जिस प्रकार खाता खोलने के समय वीआरएस लेने वाले की उम्र 55 से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है तो वही डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारियों की उम्र 50 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी है जिनके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

इस तरह होगी हर महीने 20 हजार रुपये की कमाई

इस सरकारी निवेश योजना में सिर्फ हजार रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है जिसमें ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए इन्वेस्ट किया जा सकता है जमा राशि हजार के मल्टीपल्स में तय की जाती है इस स्कीम से लगातार 20 हजार रुपए की कमाई के कैलकुलेशन को देखे तो 8.2 फ़ीसदी ब्याज के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति 30 लाख रुपए इन्वेस्ट करता है तो उसे 2 लाख 46 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा और इस ब्याज को हर महीने के हिसाब से देखे तो करीब 20 हजार रुपये महीने का होता है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us