Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Operation Sindoor Kya Hai: क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’? पहलगाम हमले का लिया बदला, भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

Operation Sindoor Kya Hai: क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’? पहलगाम हमले का लिया बदला, भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
ऑपरेशन सिंदूर से दहल उठा पाकिस्तान, भारत ने लिया बदला (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Operation Sindoor

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. यह कार्रवाई संयमित, केंद्रित और गैर-उग्र थी. भारत ने किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया, केवल आतंकी ढांचों को ध्वस्त किया.

Operation Sindoor Kya Hai:  भारत ने आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं. इस बेहद गोपनीय और सटीक कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है.

यह हमला उस समय हुआ है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश चरम पर था. भारतीय सेना और सरकार दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह जवाबी हमला है – संयमित, केंद्रित और पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ.

15 दिन पहले पहलगाम में हुआ था हमला, 26 लोगों की गई थी जान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली श्रद्धालु की हत्या कर दी गई थी. यह हमला उस समय हुआ था जब अमरनाथ यात्रा की तैयारियाँ चल रही थीं.

हमले में निर्दोष श्रद्धालुओं की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया. इसके बाद भारत सरकार ने चेतावनी दी थी कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा. और अब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए भारत ने यह दिखा दिया कि आतंक का जवाब अब सीधा और निर्णायक होगा.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

नौ आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

भारत सरकार ने जानकारी दी है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में कुल 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों के जरिए निशाना बनाया गया. खास बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

यह ऑपरेशन पूरी तरह से आतंकवाद के खिलाफ था. भारत ने यह साफ किया है कि यह कार्रवाई गैर-उग्र, केंद्रित और मापी गई थी. इसका मकसद किसी युद्ध को भड़काना नहीं, बल्कि आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद करना था.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

भारतीय सेना ने दिखाई रणनीतिक चतुराई

भारतीय सेना ने इस हमले में बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्यों का चयन किया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की जाती थी. सेना ने अपने बयान में कहा कि हमने संयम के साथ लेकिन सख्ती से उन लोगों को निशाना बनाया जो भारतीय नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं. यह कार्रवाई केवल उन आतंकियों और उनके सरपरस्त ढांचों तक सीमित रही.

पाकिस्तान ने शुरू किया मगरमच्छ के आंसुओं का खेल

जैसे ही भारत का हमला सामने आया, पाकिस्तान ने दुनिया के सामने खुद को पीड़ित बताना शुरू कर दिया. पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइलें दागी हैं और इसे एक “कायरतापूर्ण हमला” बताया. पाकिस्तान के इस रुख को भारत ने पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ है, किसी देश के खिलाफ नहीं.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? नाम के पीछे की रणनीतिक सोच

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम जितना सांकेतिक है, उतना ही गहरा भी है. सिंदूर, भारतीय संस्कृति में सम्मान, त्याग और शौर्य का प्रतीक माना जाता है. यह नाम इस बात को दर्शाता है कि यह ऑपरेशन न सिर्फ आतंकियों के खिलाफ एक सख्त कदम है, बल्कि उन निर्दोषों की याद में भी है जिनका खून बहाया गया. यह भारत की उस नीति का भी संकेत है जिसमें आतंकवाद का जवाब निर्णायक रूप से दिया जाएगा – बिना डर के, लेकिन पूरे संयम के साथ.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us