Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anand Mahindra Truck Driver Rajesh: ट्रक ड्राइवर की प्रतिभा से प्रभावित हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ! इस टैलेंट को किया प्रमोट

Anand Mahindra Truck Driver Rajesh: ट्रक ड्राइवर की प्रतिभा से प्रभावित हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ! इस टैलेंट को किया प्रमोट
ट्रक ड्राइवर, राजेश रवानी ,image credit original source

Anand Mahindra

दुनिया भर के बड़े उद्योगपतियों (businessman) शामिल महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनन्द महिंद्रा (Anand Mahindra) एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं, दरअसल उन्होंने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकॉउंट X पर एक ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) का वीडियो शेयर (Share Video) करते हुए उसकी खूब तारीफ की है. दरअसल ट्रक चालक राजेश रवानी एक ट्रैवल ब्लॉगर (Travel Blogger) भी है.

आनन्द महिंद्रा ने जारी किया पोस्ट

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के अध्यक्ष और बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) द्वारा एक ट्रक ड्राइवर (Truck Driver Rajesh) का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए जमकर उसकी सराहना की है. दरअसल इस ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी (Rajesh Ravani) है.

ड्राइवर होने के साथ-साथ बहुत ही उम्दा किस्म का खाना भी बनाता (Make food) है. जिसका यूट्यूब (Youtube) पर एक चैनल भी है आनंद महिंद्रा की जब नजर इस ट्रक ड्राइवर पर पड़ी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपने अकाउंट से मोटिवेशनल पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि किसी भी चीज की शुरुआत के लिए उम्र कोई सीमा नहीं होती है.

कौन है ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी

ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी (Rajesh Ravani) झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के पास एक छोटे से कस्बे जामताड़ा (Jamtada) में रहते हैं. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से राजेश ने घर का जिम्मा उठाते हुए ट्रक चलाना शुरु कर दिया. बचपन से ही उन्हें खाना खाने के साथ-साथ खाना बनाने में उन्हें बहुत मजा आता था फिर एक दिन उन्हें ऐसा लगा कि क्यों ना अपने इस टैलेंट को दुनिया के सामने पेश किया जाए इसलिए उन्होंने ट्रैवलिंग के साथ-साथ अपना एक यूट्यूब पर चैनल भी बनाया.

जिसमें वह ट्रैवलिंग के दौरान नए-नए तरह की डिश बनाते हैं, हालांकि उन्हें ट्रक चलाते हुए करीब 25 साल हो चुके हैं लेकिन जैसे ही उन्होंने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया देखते ही देखते आज उनके 15 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं जिनमें उन्हें लाखों में व्यूज भी आते हैं. यूट्यूब से कमाई हुई राशि से वह अपना खुद का मकान भी खरीद चुके हैं और आज वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

आनंद महिंद्रा ने की इस ड्राइवर की तारीफ़

ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी (Rajesh Ravani) के इस जज्बे को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) काफी प्रभावित हुए हैं. बताते चले की महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं इससे पहले भी वह कई बार भारत के उभरते हुए लोगों की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट जारी कर चुके हैं.

उनका कहना है कि हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है राजेश रवानी उन सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं जो समय और किस्मत को महत्व देते है. हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद राजेश भी काफी खुश हैं उनका कहना है कि अब उन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि मिल रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us