Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anand Mahindra Useful Trick: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये यूजफुल वीडियो ! जिसमें AC से निकलने वाले पानी रोकने और प्रयोग में लाने का है जुगाड़

Anand Mahindra Useful Trick: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये यूजफुल वीडियो ! जिसमें AC से निकलने वाले पानी रोकने और प्रयोग में लाने का है जुगाड़
आनन्द महिंद्रा, बिजनेसमैन, image credit original source

Anand Mahindra Useful Trick

पद्मविभूषण से सम्मानित बिजनेसमैन (BuisnessMan) और महिंद्रा समूह के निर्देशक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में AC से निकलने वाले पानी को कलेक्ट करके प्रयोग करने का एक नायाब तरीका बताया है ये वीडियो वायरल भी हो रहा है इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग हैरान और परेशान हो गए आइये जानते है इस वीडियो को विस्तार से.

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये वीडियो

देश के जाने माने बिजनेसमैन (Businessman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो बहुत ही रोचक जानकारी से भरपूर है उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे अब तक हजारो लोग देख चुके है एक मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, भारत मे जहां भी एसी (Ac) का इस्तेमाल हो रहा है उन्हें ऐसे ही मानक उपकरण बनाने की जरूरत है. क्योंकि जल ही धन है और इसे बचाने की जरूरत है फिर क्या था ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एसी से निकलने वाले वेस्ट पानी को कैसे पाइप के माध्यम से स्टोर किया जा रहा है.

जुगाड़ छोटा फायदा बड़ा

एक मिनट 22 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जुगाड़ से एसी से निकलने वाले पानी को वेस्ट होने से बचाया जा सकता है इसके लिए Ac से निकलने वाले पानी को एक पाइप के सहायता से एक बड़े पाइप में एकत्रित किया जा रहा है और इस स्टोर हुए पानी को निकालने के लिए इसमें एक टोटी भी लगी हुई है. आमतौर Ac से निकलने वाले पानी को फेंक दिया जाता है लेकिन इस जुगाड़ के जरिये इस पानी को घर की साफ सफाई, धुलाई और पोछा लगाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.

बिजनेसमैन द्वारा किया गया जागरूक

इस वीडियो को अब तक हजारो लोग देख चुके है, जिसे पसंद करते हुए यूज़र्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी कर रहे है. यदि इसी तरह का जुगाड़ सभी लोग कर लें तो ऐसी से निकलने वाला पानी सबके इस्तेमाल में तो आएगा ही साथ पानी की किल्लत से भी बहुत फायदा मिलेगा उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर जिस तरह से लोगो को जागरूक करने का काम किया गया है वह काबिले तारीफ है यदि आपको भी वो वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सुभाजीत मुखर्जी शख्स ने बनाई ये तकनीकी

तीन माह पहले सुभाजीत मुखर्जी नाम के शख्स ने एसी से निकलने वाले वेस्टेज पानी को रोकने और उसको प्रयोग में लाये जाने के लिए यह जुगाड़ सोचा था. हालांकि पहले इस और किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन जैसे ही इस वीडियो को बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने शेयर किया तब से इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इस तकनीक को भी लोग जानने के लिए बेताब है अब तक सुभाजीत मुखर्जी को कई ऑर्डर भी मिल चुके हैं. सुभाजीत का कहना है कि इस तकनीकी से रोज लाखो लीटर पानी की बचत होगी. इसका उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा सकता है जैसे पोछा लगाने, साफ सफाई, गाड़ी धोने में इस पानी का प्रयोग किया जा सकता है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us