Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Alexa News In Up: यूपी की इस 13 साल की लड़की ने एलेक्सा के जरिए कर दिया ऐसा कमाल ! जिससे प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने कह दी ये बड़ी बात

Alexa News In Up: यूपी की इस 13 साल की लड़की ने एलेक्सा के जरिए कर दिया ऐसा कमाल ! जिससे प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने कह दी ये बड़ी बात
बिजनेसमैन आनन्द महिंद्रा, Image credit original source

Anand Mahindra

बिजनेसमैन (Businessman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की उस लड़की को महिंद्रा राइस (Mahindra Rice) में नौकरी का ऑफर (Job Offer) दिया है जिसने अलेक्सा (Alexa) की सहायता से खुद के साथ-साथ अपनी 15 महीने की बहन को बंदर के अटैक (Attack Monkey) से बचाया था. उन्होंने कहा है कि यह जांबाज लड़की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि बिजनेस के क्षेत्र में अपना भाग्य (Luck) आजमाना चाहती है तो हम उसे अपने साथ जुड़ने का मौका देंगे.

आनन्द महिंद्रा ने कही बड़ी बात

बड़े बिजनेसमैन (Businessman) और महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसीलिए वह अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए भारत के उभरते हुए लोगों की सरहाना करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं. अभी कुछ दिन पहले भी आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट को शेयर किया था जिसमें यह दिखाया गया था कि हम एसी के आउटडोर से निकलने वाले पानी को किस तरह से हम प्रयोग में ला सकते हैं उनका यह पोस्ट वायरल हो गया था जिसके बाद लोग उसे वीडियो को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे थे. अब वे यूपी की इस 13 साल की लड़की के कार्य से प्रभावित हुए हैं और बड़ी बात कही है.

alexa_saved_the_life_girl
निकिता ने छोटी बहन की बचाई जान, image credit original source

बंदरों के झुंड में फंस गई थी 15 महीने की छोटी बहन

दरअसल उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बस्ती (Basti) जिले के आवास-विकास कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है दरअसल 13 साल की निकिता (Nikita) ने एक ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जिसकी सभी लोग सरहाना कर रहे हैं दरअसल दोपहर का वक्त था जब 13 साल की निकिता के साथ उसकी 15 महीने की बहन घर पर थी तभी न जाने कहां से बंदरों का झुंड घर के अंदर घुस आया बंदर घर में घुसते ही उथल-पुथल करने लगे इसके बाद निकिता ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अलेक्सा (Alexa) से कुत्ते की आवाज (Dog sound) निकालने के लिए कमांड दिया कमांड देते ही अलेक्सा से कुत्ते की आवाज निकलने लगी फिर क्या था देखते ही देखते बंदरों का झुंड वहां से भाग खड़ा हुआ.

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर किया शेयर

वही जब यह खबर मीडिया की सुर्खियों में आई तो खबर वायरल हो गई इसके बाद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में एक बड़ा और अहम सवाल यह है कि हम टेक्नोलॉजी के स्वामी या गुलाम बनेंगे इस छोटी सी लड़की ने टेक्नोलॉजी का जिस सटीक समय पर सटीक तरह से इस्तेमाल किया है वह काबिले तारीफ है ऐसे में हमें उसे लड़की की हौसला अफजाई करते हुए उसकी सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.

जॉब का दिया ऑफर

लड़की की इस बुद्धिमानी से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट के जरिए खूब जमकर तारीफ करी साथ ही उन्होंने लिखा कि बच्ची अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि वह भविष्य में कभी भी कॉर्पोरेट फील्ड में काम करने का मन बनाती है तो हम उसे जरूर महिंद्रा राइस में अपने साथ जुड़ने का मौका देंगे, क्योंकि वर्तमान के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इस घटना से साबित होता है कि भले ही हम टेक्नोलॉजी के इर्द-गिर्द घिरे हुए हो लेकिन इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना है इसका उदाहरण इस बच्ची ने दिया है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us