Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

रेल हादसा:आनन्द विहार सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतरी-बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत..!

रेल हादसा:आनन्द विहार सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतरी-बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत..!

रविवार भोर पहर बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा रेल हादसा हो गया है जिसमें कई यात्रियों की मरने की सूचना है... पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

रेल हादसा: बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है जहां आनंद विहार राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाजीपुर-बछ़वाड़ा रेल सेक्शन के बीच सहदेई स्टेशन के पास हुआ। हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

सोनपुर डिवीजन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की एक टीम को फौरन वहां भेजा गया, साथ ही बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही बचाव सामग्री के साथ संबंधित प्रशासनिक अमला व प्रबंधन मौके पर पहुंचा है। हादसे में कई यात्री बुरी तरह घायल भी हुए हैं तो वहीं कुछ को मामूली चोटें आई हैं। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका और अंधेरे के चलते बचाव कार्य में भी देरी हुई।

जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर..

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

सोनपुर- 06158221645

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

हाजीपुर- 06224272230

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

बरौनी- 0627923222  

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us