Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lighting News : फतेहपुर में मौसम का कहर,गाज़ गिरने से दो की मौत, एक घायल कई मवेशी झुलसे

Fatehpur Lighting News : फतेहपुर में मौसम का कहर,गाज़ गिरने से दो की मौत, एक घायल कई मवेशी झुलसे
Fatehpur Lighting News

यूपी में लगातार हो रही बारिश आफ़त का सबब बन गई है.फतेहपुर ( Fatehpur Lighting news ) में शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फ़िर शुरु हुई तेज़ बारिश औऱ बिजली की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैली हुई है.गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से अब तक जिले में दो लोगों के मरने की सूचना है.

Fatehpur News : अक्टूबर महीने में यूपी के अधिकांश जिलों में हो रही रिकार्ड तोड़ बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में स्थिति बेहद ख़राब है. कच्चे घरों के गिरने से जनहानि, बिजली ( Fatehpur Lighting News ) गिरने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. शुक्रवार शाम से फतेहपुर में गरज चमक के साथ हो रही जोरदार बारिश में आकाशीय बिजली ( गाज ) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला व कई मवेशी चपेट में आने से झुलस गए हैं.  

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी रामसुमेर की पत्नी राजरानी कुछ ग्रामीण महिलाओं के साथ गांव किनारे मवेशी चरा रही थी. Lighting In Fatehpur News

शाम करीब 5 बजे अचानक गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने लगी. महिलाएं बारिश में फंस गईं. इसी बीच राजरानी के ऊपर गाज गिर गई. उसने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया. एक महिला भी चपेट में आने से झुलस गई. मवेशी भी झुलसे बताए जा रहें हैं. घायल महिला को लेकर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए हैं, जहां उसका इलाज जारी है.

इसी तरह चांदपुर थाना क्षेत्र मेढापाटी गाँव में भी जंगल में मवेशी चरा रहे किसान रामस्वरूप की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई औऱ दो मवेशी गम्भीर रूप से झुलस गए.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

खागा कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर गाँव में 14 वर्ष के एक लड़के की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

मकान गिरने से महिला की मौत..

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

बारिश के चलते मकान गिरने से बीते बुधवार को बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां निवासी राम औतार यादव की पत्नी उर्मिला देवी (45) की मौत हो गई थी, बेटी मानसी (19) घायल हो गई थी.

जारी है बारिश का अलर्ट..

फिलहाल बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है, 8 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. फतेहपुर में भी बारिश का लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us