Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Upi Atm Cash Withdrawal News: अब कैश निकालने के लिए नही पड़ेगी डेबिट-एटीएम कार्ड की आवश्यकता ! केवल मोबाइल से करना होगा ये काम

Upi Atm Cash Withdrawal News: अब कैश निकालने के लिए नही पड़ेगी डेबिट-एटीएम कार्ड की आवश्यकता ! केवल मोबाइल से करना होगा ये काम
अब कैश बिना एटीएम के निकाल सकते हैं, image credit original source

RBI UPI News

भारत में सबसे ज्यादा लोग यूपीआई पेमेंट (Upi Payments) से लेनदेन करते हैं इसलिए दिसंबर महीने में यूपीआई एटीएम (Upi Atm) की शुरुआत की गई थी जिसके जरिए लोग बिना एटीएम कार्ड (Without Atm Card) के एटीएम मशीन से क्यूआर कोड स्कैन (Scan Qr Code) करने के बाद कैश निकाल सकते हैं. यानी आप अगर atm कार्ड घर पर भूल जाते है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. Atm में जाने के बाद डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं है केवल आपको अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और फिर आपका कैश आपके पास होगा.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने की घोषणा

दरअसल रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से पिछले सप्ताह यूपीआई (Upi) को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया था आरबीआई के गवर्नर के मुताबिक जल्द ही यूपीआई उपभोक्ता अपने फोन पर यूपीआई एप्लीकेशन (Upi Applications) के जरिए अब कैश को भी जमा कर सकेंगे. यानी कि अब रूपयों को जमा करने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

केवल एक क्लिक करने पर ही पैसा सीधे यूपीआई के माध्यम से अकाउंट में पहुंच जाएगा. यही नहीं यूपीआई से एटीएम से कैश भी निकाला जा सकेगा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा पिछले साल दिसंबर महीने से शुरू हो चुकी है हालांकि अभी बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हम आपको आज इस पूरी योजना को बताने की कोशिश करेंगे.

Upi_atm_cash_withrawal_news
बिना डेबिट कार्ड के कैश, image credit original source

अब यूपीआई के जरिये एटीएम से निकलेगा कैश

लोगों के द्वारा डिजिटल लेनदेन के प्रति बढ़ते हुए रुझान को देखते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा पिछले साल दिसंबर के महीने से यूपीआई एटीएम की शुरुआत की गई थी, जिसके जरिए बिना किसी एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से नगदी निकाली जा सकती है इसके लिए केवल आपको एक क्यू आर कोड स्कैन करने की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यूपीआई के जरिए एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आपको अपने बैंक की शर्तों के मुताबिक एक लाख रुपये के डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन को भी देखना होगा.

इस तरह से बिना एटीएम के निकाल सकेंगे कैश

यूपीआई के माध्यम से एटीएम से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको स्कैनर मशीन पर यूपीआई कैश विड्रोल एट एटीएम के ऑप्शन को चुनना होगा. उसके बाद आपको अपनी मनचाही राशि को इंसर्ट करने के बाद इंटर करना होगा. अब प्रोसेसिंग के बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको एक जनरल किया हुआ क्यू आर कोड दिखाई देगा उसे स्कैन करने के बाद अब आपको अपना यूपीआई पिन इंटर करना होगा यह सारा प्रोसेस करने के बाद एटीएम मशीन आपको नगदी निकाल कर दे देगी. यह सारी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी इसके लिए खाताधारकों को किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

Read More: Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us