Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Byd Seal Electric Sedan: चीनी कार कंपनी भारत में लांच करने जा रही BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान कार ! कीमत और फीचर्स जानिए

Byd Seal Electric Sedan: चीनी कार कंपनी भारत में लांच करने जा रही BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान कार ! कीमत और फीचर्स जानिए
बी वाई डी सील सेडान कार, image credit original source

चीन की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में से एक बिल्ड योर ड्रीम (BYD) इंडिया में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार (New Electric Sedan Car) को लांच करने जा रही है इस कार का नाम सील (SEAL) नाम दिया गया है. इस कार को बहुत ही जल्द यानी 5 मार्च को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इस कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए है जो अभी से कार लवर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है आइये जानते है इस कार की कुछ ख़ासियत के बारे में..

इस सेडान कार की जानिये ख़ासियत

इससे पहले आपको बता दें कि (Byd Seal Electric Sedan) कार को पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया जा चुका है. जानकारों की माने तो BYD कंपनी की कारो की सीधी टक्कर दुनिया की जानी मानी कंपनी tesla को टक्कर देती है. यही नही रिपोर्ट्स की माने तो दुनिया के बाकी हिस्सों में इस कंपनी के मॉडलों की काफी डिमांड है जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है. वैसे-वैसे लोगो का रुझान इलेक्ट्रिक कारो की ओर बढ़ रहा है.

byd_seal_car_sedan_news
बी वाई डी सील, कार सेडान, image credit original source

खास फीचर्स लोगो का ध्यान करेंगे आकर्षित

इस गाड़ी की सबसे खास बात इसका ऐवरेज है, जो सिंगल चार्ज में करीब 700 किलोमीटर दौड़ेगी यदि कंपनी के दावे के मुताबिक ये कार इतना ऐवरेज देगी तो इसका मुकाबला भारत में पहले से ही मौजूद इलेक्ट्रिक कारो से होगा इस गाड़ी में दो बैटरी इंस्टाल की गई है. साथ ही इस गाड़ी में वो सभी सुख-सुविधाएं मौजूद है जो एक प्रीमियम कार में होती है. कंपनी का ये भी दावा है कि ये गाड़ी रफ्तार के मामले में भी पीछे नही है कंपनी ने आइसए दावा करते हुए कहा है कि ये गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 3.8 सेकंड पकड़ लेगी.

छोटी-छोटी चीजो पर दिया गया है विशेष ध्यान

बात की जाए यदि इस गाड़ी के अंदर की तो इसमे इंट्रीग्रेटेड फ्रंट मिलेगा. साथ ही इसमे लगेज रखने के लिए कंपनी की ओर से 400 लीटर का स्पेस भी दिया जा रहा है. इस गाड़ी की हेडलाइट काफी बड़ी होने की वजह से रोशनी भी अच्छी निकल कर सामने आती है कंपनी द्वारा गाड़ी के लुक्स पर काफी काम किया गया है जिसमें गाड़ी के एलॉय व्हील्स जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं जिससे कार के सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है गजब का इंटिरियर ट्रेडमार्क रोटेटिंग बड़ी टच स्क्रीन, आकर्षक सनरूफ और म्यूसिक लवर्स के लिए उम्दा क्वालिटी के स्पीकर्स भी इनस्टॉल किये गए है .

कार की कीमत और किसे दे सकती है टक्कर

हालांकि कंपनी की ओर से इस गाड़ी की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एक्सपर्ट्स की माने तो यह कार 50 से 60 लाख रुपए के बीच की हो सकती है यदि इस प्राइस रेंज में इस कार को भारत में लॉन्च किया गया तो इसकी सीधी टक्कर Hundayi Ioniq 5 और Kia EV6 जैसे बड़े मॉडल्स से होगी.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us