Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tafcop Fake SIM Card (2024): जेल जाने से बचना चाहते हैं तो ! ऐसे चेक करें आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं

Tafcop Fake SIM Card (2024): जेल जाने से बचना चाहते हैं तो ! ऐसे चेक करें आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं
टेफ्कोप पोर्टल, Image credit original source

नकली सिम कार्ड

एक समय था जब सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने के लिए किसी भी एक आईडी को लगाकर बड़ी आसानी से सिम कार्ड लिया जा सकता था, लेकिन अब सरकार के सख़्त नियम (Strict Law) के लागू होने के बाद आधार कार्ड का प्रयोग करने पर ही सिम कार्ड प्रदान किया जाता है. सरकार के नियम के मुताबिक एक आधार कार्ड पर केवल 9 सिम जारी किए जा सकते हैं. जबकि जम्मू कश्मीर नॉर्थ ईस्ट और असम में 6 सिम लेने की ही अनुमति है ऐसे में कभी आपने यह देखा है कि आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट (Activated Sim) हैं अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि या आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते है कि आप के नाम पर कितने सिम एक्टिवेट है.

घर बैठे चेक कर सकते है कितने सिम एक्टिवेट

नया सिम कार्ड लेने के लिए आईडी के रूप में आधार कार्ड देना होता है, जिसके जरिए तुरंत ही नया सिम एक्टिवेट हो जाता है सरकार के नियम के मुताबिक एक आधार कार्ड पर केवल 9 सिम ही जारी किए जा सकते है। आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट है सरकार द्वारा जारी वेबसाइट पर आप घर बैठे भी चेक कर सकते हैं

इस सरकारी पोर्टल पर जाकर कर सकते है चेक

दूरसंचार विभाग द्वारा जारी की गई एक सर्विस के जरिए घर बैठे ही आगे पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिवेट है. साथ ही आप चाहे तो उन नंबरों को डीएक्टिवेट (Deactivate) भी करवा सकते हैं जिन्हें आप नहीं जानते हैं ऐसा करने से आप किसी भी तरह के फ्रॉड (Fraud) से बच सकते हैं इसके लिए आप को इंटरनेट पर जाकर http://taccop.dgtelecom.gov.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जो आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड हो. नंबर डालते ही आपके मोबाइल पर एक one time password यानी otp आएगा. ओटीपी डालते ही आपके सामने उन सभी नम्बरो की जानकारी आपके सामने आ जाएगी जो आपके आधार कार्ड के माध्यम से जारी किए गए है.

tafco_portal_fake_sim_card_news
टेफकॉप पोर्टल, Image Credit Original Source
अनचाहे और फर्जी नम्बरो को कर सकते है बन्द

इस पोर्टल की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके जरिये आप ये देख सकते है, कि वर्तमान में आपकी आईडी से कितने नंबर एक्टिवेट है साथ ही कुछ नंबर ऐसे भी होते है जो आप इस्तेमाल ही नही कर रहे है, लेकिन वह नंबर भी आपकी आईडी से एक्टिव है ऐसे नम्बरो को आप घर बैठे ही डिएक्टिवेट कर सकते है, क्योकि कभी-कभी फ्रॉड करने वाले लोग आपकी आईडी के जरिये नम्बर ईशु करवा लेते है.

किसी ने आपके नाम से गलत तरीके से सिम कार्ड लिया है तो रिपोर्ट करना आसान है. इसके लिए आपको sanchar sathi पोर्टल पर जाना होगा. यहां पर TAFCOP सेक्शन में जाने के बाद मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा. इसके बाद आपको यहां पर ‘This is not my number’ या फिर ‘Not required’ का विकल्प आएगा. अगर आपका मोबाइल नंबर नहीं है, तो फिर ‘Report’ बटन पर क्लिक कर रिक्वेस्ट को सबमिट कर सकते हैं, इसके बाद री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

एक आधार कार्ड पर कितने सिम लिए जा सकते है, फर्जीवाड़े पर कार्रवाई

वहीं दूरसंचार के नियमानुसार मौजूदा समय में एक आधार कार्ड पर केवल 9 सिम ही जारी किये जा सकते है ऐसा नियम इसलिए बनाया गया है क्योकि वर्तमान में कई ऐसे मामले देखने को मिले है जिसमें फर्जी मोबाइल नंबर के जरिये बहुत से साइबर अपराधों को अंजाम दिया गया है, लेकिन अब इस नियम के आने के बाद इस तरह के अपराधों पर काफी अंकुश लगा है. इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई भी की जाती है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us