
Massive Fire In NewYork: न्यूयॉर्क स्थित 6 मंजिला इमारत में भीषण आग ! भारतीय पत्रकार की मौत, पार्थिव शरीर भारत भेजने की तैयारी
न्यूयार्क में भारतीय पत्रकार की मौत
On
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर (Newyork) में एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल यहां एक 6 मंजिला इमारत में लिथियम आयन बैटरी फट जाने से भीषण आग लग गई. इस आग में डेढ़ दर्जन लोग फंस गए. वहीं इस दौरान अपार्टमेंट में भारतीय पत्रकार फाजिल खान की झुलसने से दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई. फाजिल खान न्यूयॉर्क स्थित डी हैचिंगर रिपोर्ट के पत्रकार थे. इससे पहले फाजिल सीएनएन और न्यूज़ 18 के संवाददाता भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है इस हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
न्यूयॉर्क में अपार्टमेंट में लगी आग एक की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York Fire) शहर में शुक्रवार को 6 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. इस आग की चपेट में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग आ गए. जिसमें एक शख्स की झुलसकर मौत हो गई बताया जा रहा है जिस शख्स की मौत हुई है वह एक भारतीय नागरिक था जिसकी पहचान 27 वर्षीय फाजिल खान (Fazil Khan Journalist) के रूप में हुई है. इस घटना की सूचना पर दूतावास में परिजनों को सूचना दी है और उसके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की तैयारी में जुट गया है.
कैसे लगी आग?

यही नहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते नजर आए. इस आग की चपेट में एक शख्स की मौत हो गयी. जिस युवक की मौत हुई है वह एक भारतीय नागरिक फ़ाजिल खान है जो पेशे से पत्रकार थे. अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल फाजिल के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है.
कौन थे फ़ाजिल खान?

Related Posts
Latest News
10 Nov 2026 10:23:32
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
