Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Shapath Grahan:योगी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में गवाह बनेंगें ये VVIP अतिथि

Yogi Shapath Grahan:योगी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में गवाह बनेंगें ये VVIP अतिथि
CM Yogi (फाइल फ़ोटो)

उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगें.इस समारोह का भव्य रूप दिया गया है. देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित कई वीवीआईपी लोग इस समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित होंगें. Yogi Shapath Grahan News

Lucknow News: योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगें.इस समारोह में पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देकर बुलाया गया है. साथ ही देश भर से कई नामचीन हस्तियों को भी बतौर अतिथि बीजेपी की तरफ़ न्योता भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण में अयोध्या, मथुरा और काशी समेत देशभर से 50 से ज्यादा संतों को योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर न्योता दिया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी न्योता दिया गया है.

इसके अलावा उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा समेत करीब 60 उद्योगपतियों को न्योता भेजा गया है.साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव, कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी गेस्ट लिस्ट में शामिल है.

इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, तमाम केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इतना ही नहीं यूपी के सभी विपक्षी नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता भेजा गया. योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का निमंत्रण दिया. इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है. हालांकि, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और अखिलेश यादव शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us