Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanya Sumangla Scheme In Up: बेटियों की कन्या सुमंगला योजना पर योगी सरकार का बड़ा एलान ! पहले थे 15 हज़ार, अब हुए इतने

Kanya Sumangla Scheme In Up: बेटियों की कन्या सुमंगला योजना पर योगी सरकार का बड़ा एलान ! पहले थे 15 हज़ार, अब हुए इतने
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, image credit original source

कन्या सुमंगला योजना

लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार बेटियों को बड़ी सौगात देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangla Yojana) के तहत दी जाने वाली राशि में भारी इजाफा (Increase) किया गया है. जहां पहले आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि 15 हज़ार मिल रही थी अब इस राशि में 10 हज़ार रुपये और बढ़ा दिया है यानी अब बेटियों को 25 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि के रूप में दी जाती है.

कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई गई राशि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर से कई योजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशि को बढ़ाए जाने की घोषणा की. महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है. हर तरफ बेटियों को बचाने और उनको सुरक्षा दिए जाने के लिए अनेक सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में वर्ष 2019 से चल रही कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत योजना की राशि को बढ़ाने के ऐलान किया गया है.

mukhyamntri_kanya_sumangla_scheme_up_govt
सीएम योगी आदित्यनाथ, image credit original source

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की घोषणा 6 हिस्सों में दी जाती है राशि

लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सरकार महिलाओं को लुभाने के लिए कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है. इस योजना में धनराशि जहां पहले 15 हज़ार थी अब इसे 25 हज़ार कर दिया गया है. इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी. बेटी के जन्म के समय मिलने वाले 2000 रुपये को बढ़ा दिया गया है. अब यह राशि 5000 कर दी गई है.

वहीं 1 साल तक की बेटियों के टीकाकरण पूरा होने के बाद जहां पहले 1000 रुपये की जगह अब राशि बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है. एक से छठी तक व नवी तक 1000 रुपये की राशि की जगह अब 2000 रुपये राशि दी जाएगी. इसके साथ ही दसवीं और बारहवीं पास हुई लड़की को अगर उसे किसी डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश लिया है तो पहले 5000 रुपये थे, अब राशि बढ़ाकर 7000 कर दिया है. यह राशि बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक के लिए सहायता राशि के रूप में दिए जाते हैं.

Read More: UPPCL News: यूपी में बिजली विभाग का नया खेल! मैसेज आते ही दोगुना हो रहा बिजली कनेक्शन का लोड, प्रदेशभर में हड़कंप

क्या है कन्या सुमंगला योजना?

यूपी में वर्ष 2019 में शुरू हुई कन्या सुमंगला योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को उनके जन्म से लेकर पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाने वाली स्कीम है. अभी तक इस योजना में बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में 15 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

लेकिन हाल ही में इसे योगी सरकार ने 10 हज़ार रुपये बढा दिया है. यानी अब यह सहायता राशि 25 हज़ार रुपये हो गई है. इस योजना को 6 हिस्सो में बांटा गया है. हर हिस्से पर अलग-अलग राशि तय है. इसके लिए पात्र यूपी का निवासी होना आवश्यक है. परिवार की आय अधिकतम 3 लाख हो. इसके साथ ही जिनके परिवार में अधिकतम दो बच्चे हो बालिका अनाथ व गोद ली न हुई हो.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us