Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra News: पत्नी गुटखा खाकर चलाती है बुलेट ! पति को नहीं पसंद उसकी यह आदत, तलाक तक पहुँची नौबत

बुलट से चलती है पत्नी, image credit original source

Agra News

यूपी (Up) के आगरा (Agra) से एक अजीबोगरीब मामला (Strange Case) सामने आया है. जहां पत्नी के गुटखा खाने (Consuming Gutkha) से नाराज पति से आए दिन झगड़ा (dispute) होने से बात तलाक (divorce) तक पहुंच गई अब दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है जहां पर उन दोनों को समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है.

मियां बीवी की अजीबोगरीब लड़ाई-झगड़े का मामला पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में सदर थाना अंतर्गत रहने वाले एक युवक से बड़े धूमधाम से हुई थी. युवक जगदीशपुर इलाके (Jagdishpur) में एक जूता फैक्ट्री में 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी करता है. घर की माली स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है इसलिए वह अपने माता-पिता के पुराने मकान में ही रहता है.

शादी के कुछ महीने बाद पति को यह मालूम पड़ा कि उसकी पत्नी गुटखा खाने के साथ-साथ बुलेट चलाने की शौकीन है और वह रोजाना गुटखा खाने और बुलेट में पेट्रोल डलवाने के लिए अपने पति से पैसे मांगती थी. रोज-रोज के फालतू के खर्चों से परेशान होकर दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता था इसलिए अब पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है.

पति ने सुनाई अपनी पीड़ा

उधर इस पूरे मामले को लेकर पत्नी का कहना है कि उसके पिता ने अपने दामाद के लिए एक अच्छा मकान भी बनवा कर दिया है. उसका पति वहां पर रहना नहीं चाहता है. पत्नी का कहना है कि उसे शादी के पहले से ही बुलेट चलाने का काफी शौक था इसलिए वह बुलेट चलाती है.

रही बात गुटखा खाने की तो उसने गुटखा खाना काफी कम कर दिया है और आने वाले समय में पूरी तरह से बंद भी कर देगी. लेकिन बुलेट चलाना उसका शौक है इसलिए बुलेट छोड़ने की बात नहीं कह रही है उसका यह भी कहना है कि घर के खर्चे पूरे करने के लिए वह भी काम करना चाहती है लेकिन ऐसा करने के लिए पति लगातार उसे रोक रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ

परिवार परामर्श केंद्र ने बताई यह बात

उधर परिवार परामर्श केंद्र का कहना है कि शादी के 4 साल बाद पत्नी द्वारा गुटखा खाना और बुलेट चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है. पति का कहना है कि वह 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी करता है घर के खर्चे पूरे हो नहीं पाते हैं ऐसे में पत्नी द्वारा फिजूल खर्चो से परेशान होकर वह उससे तलाक लेना चाहता है. हालांकि परामर्श केंद्र की ओर से दोनों को समझाया जा रहा है, पत्नी तो राजी हो गई है लेकिन पति राजी नहीं हो रहा है ऐसे में अब इन दोनों को अगली तारीख दे दी गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

29 Apr 2024 By Vishal Shukla

Agra News: पत्नी गुटखा खाकर चलाती है बुलेट ! पति को नहीं पसंद उसकी यह आदत, तलाक तक पहुँची नौबत

Agra News

मियां बीवी की अजीबोगरीब लड़ाई-झगड़े का मामला पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में सदर थाना अंतर्गत रहने वाले एक युवक से बड़े धूमधाम से हुई थी. युवक जगदीशपुर इलाके (Jagdishpur) में एक जूता फैक्ट्री में 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी करता है. घर की माली स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है इसलिए वह अपने माता-पिता के पुराने मकान में ही रहता है.

शादी के कुछ महीने बाद पति को यह मालूम पड़ा कि उसकी पत्नी गुटखा खाने के साथ-साथ बुलेट चलाने की शौकीन है और वह रोजाना गुटखा खाने और बुलेट में पेट्रोल डलवाने के लिए अपने पति से पैसे मांगती थी. रोज-रोज के फालतू के खर्चों से परेशान होकर दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता था इसलिए अब पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है.

पति ने सुनाई अपनी पीड़ा

उधर इस पूरे मामले को लेकर पत्नी का कहना है कि उसके पिता ने अपने दामाद के लिए एक अच्छा मकान भी बनवा कर दिया है. उसका पति वहां पर रहना नहीं चाहता है. पत्नी का कहना है कि उसे शादी के पहले से ही बुलेट चलाने का काफी शौक था इसलिए वह बुलेट चलाती है.

रही बात गुटखा खाने की तो उसने गुटखा खाना काफी कम कर दिया है और आने वाले समय में पूरी तरह से बंद भी कर देगी. लेकिन बुलेट चलाना उसका शौक है इसलिए बुलेट छोड़ने की बात नहीं कह रही है उसका यह भी कहना है कि घर के खर्चे पूरे करने के लिए वह भी काम करना चाहती है लेकिन ऐसा करने के लिए पति लगातार उसे रोक रहा है.

परिवार परामर्श केंद्र ने बताई यह बात

उधर परिवार परामर्श केंद्र का कहना है कि शादी के 4 साल बाद पत्नी द्वारा गुटखा खाना और बुलेट चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है. पति का कहना है कि वह 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी करता है घर के खर्चे पूरे हो नहीं पाते हैं ऐसे में पत्नी द्वारा फिजूल खर्चो से परेशान होकर वह उससे तलाक लेना चाहता है. हालांकि परामर्श केंद्र की ओर से दोनों को समझाया जा रहा है, पत्नी तो राजी हो गई है लेकिन पति राजी नहीं हो रहा है ऐसे में अब इन दोनों को अगली तारीख दे दी गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us