Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Tahsildar News: फतेहपुर के तहसीलदार का डांस वीडियो का क्या है ब्लैक मेल कनेक्शन जाने पूरी सच्चाई?

Fatehpur Tahsildar News: फतेहपुर के तहसीलदार का डांस वीडियो का क्या है ब्लैक मेल कनेक्शन जाने पूरी सच्चाई?
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

यूपी के फतेहपुर में एक तहसीलदार का डांस करते हुए वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.वायरल वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो इसमें एक ब्लैक मेल कनेक्शन सामने आया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Sadar Tahsildar Ravishankar Yadav Dance Viral Video)

Fatehpur Tahsildar Dance Viral Video News: अक्सर आपने सोसल मीडिया में राजनेताओं अभिनेताओं और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के डांस करते हुए वायरल वीडियो देखे होंगे. कई लोग इसकी सराहना करते हैं तो कुछ लोग इसकी बुराई करते नहीं थकते. ऐसा ही एक वीडियो यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में वायरल हो रहा है जिसमें सदर तहसीलदार रविशंकर यादव (Ravi Shankar Yadav) खुशी से डांस करते नज़र आ रहे हैं जिसको किसी ने अपने कैमरे में कैद करके उसे वायरल कर दिया है.

क्या था पूरा मामला (Fatehpur Tahsildar Dance News)

फतेहपुर की सदर तहसील में 2अक्टूबर को अमीन संघ का चुनाव बड़ी कुशलता के साथ निर्विरोध संपन्न कराया गया जिसकी खुशी में देर शाम कार्य समाप्ति के बाद संघ की तरफ से पार्टी का आयोजन किया गया. बताया जा रहा है इसी आयोजन में लेखपाल सुरेंद्र श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन की दावत भी शामिल कर ली थी. पार्टी के दौरान सभी लोग खुशी मना रहे थे और  ढोल की धुन पर थिरक रहे थे. जानकारी के मुताबिक संघ कर्मचारियों के कहने पर तहसीलदार रविशंकर यादव (Ravi Shankar Yadav) भी डांस करने लगे जिसको किसी ने कैमरे में कैद करके वायरल कर दिया.

वीडियो बनाने के बाद शुरू हुआ ब्लैक मेल करने का खेल!

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

फतेहपुर सदर तहसील में 2 अक्टूबर देर शाम अमीन संघ की पार्टी के वीडियो बनाने वाले ने नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया. युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत करते हुए सदर तहसीलदार रविशंकर यादव (RaviShankar Yadav) ने बताया की कुछ लोग वीडियो बनाकर जबरन उन्हें ब्लैक मेल कर रहे थे और एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे. जिसको न देने पर वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई. मेरे द्वारा पैसे नहीं देने पर वीडियो को वायरल किया गया.उन्होंने कहा कार्य समाप्ति के बाद पार्टी का आयोजन किया गया था और अमीन संघ के लोगों के आग्रह पर उन्होंने डांस किया था. जानकारों की माने तो ब्लैक मेल करने वाले लोग पैसे लेने के लिए नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय पर भी दबाव बना रहे थे. (Fatehpur Sadar Tahsildar Dance Viral Video News In Hindi)

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us