Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vikas Dubey Latest News: विकास दुबे के मददगार 6 औऱ पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज मिली ये सज़ा

Vikas Dubey Latest News: विकास दुबे के मददगार 6 औऱ पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज मिली ये सज़ा
Vikas dubey (फाइल फोटो)

विकास दुबे (Vikas Dubey News) की मदद करने वाले 6 औऱ पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही हुई है. इन सभी को न्यूनतम वेतनमान की सजा दी गई.सारे इंक्रीमेंट औऱ प्रोमोशन वापस ले लिए गए हैं.

Vikas Dubey Latest News: 2 जुलाई 2022 को आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला विकास दुबे इलाक़े की पुलिस को अपनी 'जेब' में रखता था. पुलिस वाले उसकी मदद में रहते थे. 2 जुलाई की रात हुए कांड के बाद पूरे देश में तहलका मचा.पुलिस विकास दुबे समेत उसके 6 साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था.

विकास दुबे मामले में पुलिस की जांच में आठ पुलिस कर्मी दोषी पाए गए हैं. जिनमें तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और हल्का चौकी इंचार्ज दरोगा केके शर्मा को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया था.अब दोषी पाए गए अन्य 6 पुलिस कर्मियों पर भी कार्ऱवाई हुई है.

विकास दुबे (Vikas Dubey News) की मदद करने के मामले में दरोगा अजहर और  कुंअर पाल सिंह, दरोगा विश्वनाथ मिश्रा, दरोगा अवनीश कुमार सिंह  सिपाही अभिषेक और राजीव को न्यूनतम वेतनमान की सजा दी गई है.साथ ही प्रमोशन औऱ इंक्रीमेंट को भी वापस ले लिया गया है.

क्या होती है न्यूनतम वेतनमान की सज़ा..

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

इन 6 पुलिस कर्मियों को जो न्यूनतम वेतनमान की सज़ा मिली है उसका मतलब है कि अब तक इनका वेतन जो प्रोमोशन औऱ इंक्रीमेंट के आधार पर मिलता था अब वह जीरो हो गया है.उदाहरण के लिए भर्ती के समय जो वेतनमान था अब उसी के आधार पर वेतन मिलेगा.जैसे यदि भर्ती के समय वेतनमान 3500 रुपए था तो अब उसी वेतनमान से उनको वेतन दिया जाएगा.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us