Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:भव्य समारोह के साथ हुई डीएम आञ्जनेय की रामपुर से विदाई

Uttar Pradesh:भव्य समारोह के साथ हुई डीएम आञ्जनेय की रामपुर से विदाई
आञ्जनेय कुमार सिंह।

IAS Aunjaney Kumar Singh

रामपुर के जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह का शासन ने प्रमोशन के साथ रामपुर से तबादला कर दिया है, अब उन्हें मुरादाबाद मंडल का मण्डलायुक्त बनाया गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

रामपुर:आईएएस आञ्जनेय कुमार जिस ज़िले में नियुक्त होतें हैं वहां अपनी ईमानदार औऱ न्यायप्रिय छवि से आम जनमानस को मोहित कर लेतें हैं।उनके द्वारा लिए गए निर्णयों औऱ काम करने की शैली से हर तरफ़ केवल उनकी ही चर्चा होती है।वर्तमान में रामपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनात रहे आञ्जनेय कुमार सिंह का शासन ने प्रमोशन करते हुए मुरादाबाद मंडल का मण्डलायुक्त बना दिया है।जिसके बाद उन्हे रामपुर से विदा लेना पड़ा। rampur news

विकास भवन में डीएम आञ्जनेय के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट औऱ विकास भवन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रखा गया था।इस दौरान उन्हें दूल्हे की तरह विदा किया गया।फूलों से सजी खुली जीप औऱ बग्घी में बैंडबाजे के साथ डीएम को विदाई दी गई।Rampur dm

सड़कों पर मौजूद रामपुर की जनता डीएम आञ्जनेय पर पुष्प वर्षा करती रही।लोगों की आँखे नम थी लेकिन ख़ुशी इस बात की थी कि शासन ने प्रमोशन के साथ उनका तबादला किया है।

डीएम आञ्जनेय भी लोगों से मिले इस प्यार पर भावुक दिखे उन्होंने कहा कि रामपुर में जो भी कार्य किए गए हैं उसके लिए पूरी टीम की मेहनत है औऱ आगे भी पूरी टीम रामपुर को विकास के पथ पर आगे लेकर जाएगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बता दें कि रामपुर में दो साल से अधिक समय तक आञ्जनेय कुमार सिंह डीएम के रूप में तैनात रहे।इस दौरान उन्होंने सपा नेता व बाहुबली आज़म खान के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई।फिलहाल आज़म खान औऱ उनके बेटे सीतापुर जेल में बंद हैं।

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

रामपुर से पहले आञ्जनेय सिंह डीएम के रूप में फतेहपुर में तैनात रहे थे यहां भी उन्होंने अपने कार्यों से सबके के लिए किसी हीरो से कम नहीं थे।जब फतेहपुर से आञ्जनेय सिंह का तबादला हुआ था तब फतेहपुर की जनता सडको पर उतर आई थी औऱ उनके ट्रांसफर के विरोध में कई लोगों द्वारा अनशन भी किया गया था।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us