Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022:चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस-अब दिव्यांग और बुजुर्ग घर से ही डाल सकेंगे वोट जान लें पूरी बात

UP Chunav 2022:चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस-अब दिव्यांग और बुजुर्ग घर से ही डाल सकेंगे वोट जान लें पूरी बात
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने यूपी दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस पर चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की. UP Chunav 2022 Election Commission India Press Conference UP Election 2022

Election Commission Press Conference UP Election 2022:देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा यूपी दौरे पर आए हुए हैं.विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के पहले चुनाव आयोग ने तैयारियों की समीक्षा की.गुरुवार को चुनाव आयोग की तरफ़ से इस बारे में लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी गई.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें सबके सामने रखी. UP Chunav 2022

इस बार के विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग, दिव्यांग औऱ कोविड से पीड़ित रहे लोगों को घर बैठे ही वोट डालने की सुविधा दी गई है.लेकिन इसके लिए मतदाता को पहले से एक फॉर्म भरकर पूरी जानकारी सम्बंधित कर्मचारियों को दी जाएगी.इसके बाद पोस्टल बैलट से ही घर पर वह वोट डाल सकेगा.वोट डलवाने के लिए एक टीम घर पहुँचेगी और बाक़ायदा इसकी वीडियोग्राफी होगी.हालांकि उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मतदाता की स्वेच्छा पर आधरित है. UP election 2022 Latest News

मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि 'यूपी चुनाव प्रलोभन मुक्त हो, ये हमारी कोशिश है. बैठक के दौरान कुछ राजनीतिक दलों ने प्रशासन के पक्षपात रवैये की शिकायत की, हेट स्पीच और पेड न्यूज पर चिंता व्यक्त की.हमारा प्रयास स्वतंत्र, निष्पक्ष और कोविड सेफ चुनाव कराना है.' सुशील चंद्रा ने बताया, 'जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि सभी राजनीतिक दलों की शिकायतों को सुनें और दूर करें.' UP Chunav 2022

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं और कुल मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है. अब तक 52.8 लाख नए मतदाताओं को शामिल किया गया है, जिनमें से 19.89 लाख मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं.' उन्होंने बताया, 'चुनाव आयोग की तरफ से 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी अगर किसी का नाम छूट गया है तो वो अपना क्लेम फाइल कर सकते हैं और अपना नाम जुड़वा सकते हैं.' UP Election 2022 Latest News

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

समय पर होंगें चुनाव..

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे. इसके संकेत मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दे दिया है.आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने समय पर ही चुनाव कराने की मांग की की है.सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और हमें बताया कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर ही विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए. UP Election 2022

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us