Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:जब यमराज किसी पर मेहरबान हों.तब ऐसे बच जाती है जान.!

UP:जब यमराज किसी पर मेहरबान हों.तब ऐसे बच जाती है जान.!
रेलिंग पर अटकी कार।

यूपी के ललितपुर में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में बने पुल की रेलिंग के ऊपर जाकर अटक गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी के ललितपुर में एक कार सड़क हादसे का (lalitpur car accident) शिकार हुई, कार जिस स्थित में नदी के पुल पर बनी हुई रेलिंग पर अटकी हुई थी उसको देखकर हर कोई हैरान हो गया।और सबके मुंह से यही निकल रहा था कि जब भगवान आप पर मेहरबान हो तो यही होता है।बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। 

दरअसल ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय भगवानदास शनिवार की तड़के 4 बजे अपने एक साथी के साथ किसी काम से अपनी बलेनो कार यूपी 94 वाई 3993 से झांसी जा रहे थे। जब वे लोग एनएच 44 पर स्थित शहजाद नदी के पुल पर पहुंचे थे कि तभी कार अनियंत्रित होकर पुल के किनारे बने डिवाइडर पर पलटी खाते हुए पुल की रैलिंग पर लटक गई।

कार पूरी तरह से उल्टा हो गई थी उसके चारों पहिये ऊपर की तरफ़ हो गए थे कार पुल से नीचे नदी में भी जा सकती थी।लेक़िन वो अटकी रही।किसी तरह गाड़ी खोलकर उसमें सवार दोनों लोग बाहर आए।किसी को भी चोट नहीं आई थी।

पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिस किसी नर भी इस हादसे को देखा वह हैरान था कि कार कैसे रेलिंग पर अटकी रही औऱ उसमें बैठे हुए लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us