Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:डीएम डॉ दिनेश चंद्र की पहल से हल हुई वर्षों पुरानी समस्या

Uttar Pradesh:डीएम डॉ दिनेश चंद्र की पहल से हल हुई वर्षों पुरानी समस्या
kanpur dehat news:कार्यक्रम में मौजूद डीएम, एसपी सीडीओ व अन्य।

यूपी के कानपुर देहात ज़िले के डीएम डॉ दिनेश चंद्र की पहल रंग लाई सामुदायिक सहयोग से अब बीएसए कार्यालय में इंटरलॉकिंग काम की शुरुआत हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

कानपुर देहात:वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा जनपद का बीएसए आफ़िस अब इस समस्या से जल्द ही मुक्त हो जाएगा डीएम दिनेश चंद्र ने इसके लिए पहल की और सबके सहयोग से यह सम्भव हो पाया।शनिवार को बीएसए आफ़िस परिसर में इंटरलॉकिंग के काम का शिलान्यास डीएम दिनेश चंद्र ने एसपी,सीडीओ और ज़िले के तमाम अफ़सरों की मौजूदगी में किया।uttar pradesh

दरअसल शुक्रवार शाम को बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय टास्क फोर्स की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में जलभराव की समस्या बताते हुए इंटरलॉकिंग कराए जाने का अनुरोध किया इस पर जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों से कहा की बेसिक शिक्षा विभाग का यह कार्य हम सभी के सहयोग से कराया जाना उचित होगा बेसिक शिक्षा व शिक्षकों से उऋण होने का यह शुभ अवसर है, इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने समस्त अधिकारियों को तुरंत सामुदायिक सहयोग के लिए निर्देशित किया उसी बैठक में ही जनपदीय अधिकारियों के सहयोग से 30000 रूपये एकत्रित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दिए गए।uttar pradesh kanpur dehat news

उसी संदर्भ में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया।उपस्थित कर्मचारियों एवं शिक्षकों से भी पांच पांच ईंट दान करने की अपील की ताकि यह कार्य पूरे जनपद के लिए एक नजीर बन सके।उन्होंने कहा कि जनपद में शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए क्योंकि यही कार्यालय जनपद की पहचान होते हैं।कार्यक्रम में डायट प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।up news hindi

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us