
फर्रुखाबाद:गालीबाज जेई के खिलाफ लामबंद हुए लाइनमैन.समझौते का बनाया जा रहा है दबाव.!
On
विधुत विभाग के जेई का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह संविदा लाइनमैन को गाली गलौज करते हुए जूतों से मारने की धमकी दे रहा है, विरोध में ज़िले भर के संविदा लाइनमैन एकजुट हो गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...
फर्रुखाबाद:लाइनमैन को गाली गलौच करना जेई को भारी पड़ सकता है।जेई के खिलाफ ज़िले भर के संविदा लाइनमैन लामबंद हो गए हैं।जेई के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर लाइनमैनो का विरोध जारी है।इस बीच खबर है कि जेई को बचाने के लिए विभाग के अन्य अधिकारी लाइनमैन के ऊपर समझौते का दबाव बना रहें हैं।

पीड़ित लाइनमैन सुबोध कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र के नगला नान गाँव में विधुत पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था उसी दौरान जेई का फोन आया औऱ गाली गलौच करते हुए जूतों से मारने की धमकी दी गई।
Tags:
Related Posts
Latest News
18 Nov 2026 23:10:01
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
