Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कुत्ते के साथ फुटपाथ पर सोते हुए इस बच्चे की कहानी जानकर रो पड़ेगें,पिता जेल में है औऱ माँ ने...

UP:कुत्ते के साथ फुटपाथ पर सोते हुए इस बच्चे की कहानी जानकर रो पड़ेगें,पिता जेल में है औऱ माँ ने...
वायरल फ़ोटो।

क़रीब दस साल की उम्र का एक बच्चा एक कुत्ते के साथ इस भीषण ठंड में फुटपाथ किनारे सो रहा था..बच्चे की तस्वीर वायरल हुई तो सीएम योगी ने ख़ुद संज्ञान लिया औऱ अब वह बच्चा पुलिस की देख रेख में है.रोंगटे खड़े कर देने वाला यह पूरा मामला पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:यूपी में एक तस्वीर वायरल होती है।तस्वीर में एक दस साल का बच्चा एक कुत्ते के साथ इस भीषण ठंड में फुटपाथ पर पड़े सो रहा था।यह वायरल तस्वीर यूपी के मुजफ्फरनगर की बताई जा रही थी।

वायरल तस्वीर का सीएम योगी ने संज्ञान लिया जिसके बाद मुजफ्फरनगर का जिला प्रशासन बच्चे को खोजने में जुट गया।पुलिस की काफ़ी खोजबीन के बाद बच्चे का पता चल सका।

बच्चे ने अपना नाम अंकित बताया उसके साथ मौजूद कुत्ते को वह डैनी कहता है।डैनी हर वक्त अंकित के साथ ही रहता है औऱ उसी के साथ सोता भी है।पुलिस ने जब अंकित से उसके बारे में जानकारी करनी चाही तो उसने बताया कि उसके पिता जेल में हैं औऱ माँ ने उसे छोड़ दिया है।तब से वह होटलों आदि में काम कर अपना पेट भर रहा है।लेक़िन इसके अलावा वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाया कि वह कहां का रहने वाला है और यहाँ तक कैसे पहुँचा।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अब अंकित मुजफ्फरनगर पुलिस की देखरेख में है।उसके परिवार वालों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें आसपास के जनपदों के विभिन्न पुलिस थानों में भेजी गई हैं।फिलहाल अंकित शीला देवी नामक एक महिला के साथ रह रहा है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us