
UPPSC APS Recruitment 2023: यूपी लोक सेवा आयोग ने निकाली अपर निजी सचिव के 328 पदों पर भर्ती, इस तारीख़ तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश में अपर निजी सचिव के 328 पद पर भर्तियां होनी है. जिसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन 19 सितम्बर से शुरू कर दिए हैं. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 19 अक्टूबर पर आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
हाईलाइट्स
- यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव के 328 पदों पर निकाली भर्ती
- 19 सितम्बर यानी आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 19 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
- स्नातक किसी भी विषय में अनिवार्य, कम्प्यूटर का ज्ञान ,शार्ट हैंड और हिंदी टाइपिंग आवश्यक
UPPSC APS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रदेश में एपीएस (APS) यानी अपर निजी सचिव पदों पर 328 भर्तियां निकाली हैं. ऐसे अभ्यर्थी जो आयोग के कंडीशन में आते हैं इस पद के लिए आवेदन कर सकता है. पद के लिए कुछ लोगों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी गई है. आवेदन करने के लिए आप यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर योग्यता मापदंड को पढ़ते हुए आवेदन पढ़ और भर सकते हैं. जानिए इस पद के लिए क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.

यूपीपीएससी ने प्रदेश में अपर निजी सचिव 328 पद पर भर्तियां निकाली हैं. इसकी प्रक्रिया 19 सितम्बर से शुरू कर दी गयी है. जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना हो तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं. 19 अक्टूबर तक आवेंदन किये जा सकेंगे.




इस तरह करें आवेदन (UPPSC APS Vacancy 2023)
आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिंक पर जाएं और अधिसूचना को सावधानी से पढें फिर आगे बढ़े सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारियां समझ कर और पढ़कर दर्ज करें उसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें. आवेदन शुल्क के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है.
